Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

राजकुमार राव को ‘नीच आदमी’ समझती थीं पत्नी पत्रलेखा, एक्टर बोले-’मुझसे बात नहीं कर…’

राजकुमार राव ने 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी पत्नी पत्रलेखा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म वह जब उनसे पहली बार मिली थीं तो उन्हें नीच आदमी समझती थीं.

---विज्ञापन---

Rajkumar Rao-Patralekha
Rajkumar Rao-Patralekha

राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है और अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. इन दिनों राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म ‘प्रहार’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में वह फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर मस्ती की. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी पत्रलेखा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया.

दरअसल, कपिल शर्मा ने राजकुमार राव से पूछा कि क्या फिल्ममेकर्स उन्हें रिलेशनशिप पर आधारित फिल्मों में कास्ट करते हैं या उन्हें लगता है कि वह शादीशुदा जिंदगी की चुनौतियों वाले किरदारों के लिए बिल्कुल फिट हैं. इस पर राजकुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब उनकी शादी नहीं हुई थी, तब शायद फिल्ममेकर्स चाहते थे कि वह पहले शादी की चुनौतियों को समझ लें, ताकि भविष्य के लिए तैयार हो सकें.

---विज्ञापन---

राजकुमार को नीच आदमी समझती थीं पत्रलेखा

राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि शुरुआत में उनके मन में उनके लिए बिल्कुल अलग धारणा थी. फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में उनका किरदार देखने के बाद पत्रलेखा को लगा था कि वह असल जिंदगी में भी वैसे ही हैं. इसी वजह से उन्होंने शुरुआत में उनसे बात नहीं की. इस किस्से को याद करते हुए राजकुमार ने कहा, “उनको लगा था कि ये ऐसा ही ‘नीच आदमी’ है, इसलिए मुझसे बात ही नहीं करती थीं.”

2021 में रचाई पत्रलेखा और राजकुमार ने शादी

बाद में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, दोस्ती हुई और यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. राजकुमार राव और पत्रलेखा ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद नवंबर 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

---विज्ञापन---

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव आखिरी बार फिल्म ‘मालिक’ में नजर आए थे। अब वह जल्द ही फिल्म ‘प्रहार’ में दिखाई देंगे. यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके चर्चित मामलों से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा राजकुमार राव ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ में भी नजर आएंगे, जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- .Spider Man ने किया Jana Nayagan को रिप्लेस, कर्नाटक में नए प्रोटेस्ट के चलते थलपति विजय की फिल्म के शोज हुए रद्द

---विज्ञापन---
First published on: Aug 01, 2026 11:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola