Deepika Padukone In Brahmastra 2: हाल ही में खबरें फैलीं कि दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर आने वाली हैं. हालांकि अब खुद दीपिका पादुकोण की टीम ने इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है. दीपिका की तरफ से अब साफ कर दिया गया है कि दीपिका पादुकोण फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 में नहीं दिखेंगी. हाल ही में एक्ट्रेस की टीम ने तमाम खबरों को खारिज करते हुए साफ कहा है कि वो इस प्रोजेक्ट से किसी भी रूप में जुड़ी नहीं हैं.
‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दीपिका पादुकोण?
बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. हाल ही में खबर आई इसके दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. मगर, अब एक्ट्रेस की टीम ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया है. दीपिका ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर नहीं आएंगी.
एक्ट्रेस की टीम ने बताई सच्चाई
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ‘ब्रह्मास्त्र 2’ से नहीं जुड़ी हैं. उनकी टीम ने किया कि ये खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं, जिनमें कहा गया था कि दीपिका ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दिखाई देंगी. दीपिका के एक प्रवक्ता ने साफ कहा कि, ‘दीपिका पादुकोण ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा हैं या इस फिल्म से किसी भी तरह जुड़ी हैं, पूरी तरह गलत हैं.’

‘ब्रह्मास्त्र 2’
बात करें फिल्म की तो ‘ब्रह्मास्त्र 2’ रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं. इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर एक बार फिर से शिवा के किरदार में वापसी करेंगे. फिलहाल रणबीर इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 2 की शूटिंग कर रहे हैं, जो जनवरी 2027 तक खत्म होने की उम्मीद है. इसके बाद वो 2027 में ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग शुरू करेंगे.
प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण
बात करें दीपिका पादुकोण की तो इस वक्त एक्ट्रेस दूसरी प्रेग्नेंसी से गुजर रही हैं. जल्द ही उनके घर किलकारी गूंजने वाली है. आने वाले दिनों में दीपिका अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में अहम भूमिका अदा करेंगी. इसके अलावा वो शाहरुख खान की ‘किंग’ में भी नजर आएंगी.