गायत्री जोशी ने साल 2004 में शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने गीता का किरदार निभाया और अपनी सादगी व अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। हालांकि, यह उनकी पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद गायत्री की जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया। साल 2005 में उन्होंने मशहूर रियल एस्टेट बिजनेसमैन और अरबपति विकास ओबेरॉय से शादी कर ली। आज वह अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू में एक बेहद आलीशान घर में रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायत्री और विकास का यह लग्जरी बंगला करीब 75 हजार स्क्वायर फीट में फैला है और नौ मंजिला है। इसे मशहूर इटैलियन आर्किटेक्ट और डिजाइनर पिएरो लिस्सोनी ने डिजाइन किया है। घर को फैमिली, मेहमानों और एंटरटेनमेंट की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस शानदार घर की सबसे खास चीज इसका रूफटॉप इन्फिनिटी पूल है, जहां से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। इसके अलावा घर में प्राइवेट जिम, स्पा और 12 सीटों वाला प्राइवेट थिएटर भी मौजूद है। घर के इंटीरियर में लकड़ी, मार्बल और इटैलियन डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, कई जगहों पर इंडियन आर्टवर्क भी देखने को मिलता है। बॉलीवुड से दूर रहने के बावजूद गायत्री आज एक बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं और डिजाइन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय हैं।
---विज्ञापन---
एक फिल्म कर गायब हुईं Shahrukh Khan की एक्ट्रेस! अरबपति संग की शादी, 9 मंजिला घर में बिता रही ज़िंदगी
गायत्री जोशी ने साल 2004 में शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने गीता का किरदार निभाया और अपनी सादगी व अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। हालांकि, यह उनकी पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई।
First published on: Aug 24, 2026 05:32 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola