बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन और आदित्य सील के घर डबल खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने 23 अगस्त 2026 को जुड़वा बेटियों का स्वागत किया। अनुष्का की करीबी दोस्त और आलिया भट्ट के लिए यह भी बेहद खास पल है, क्योंकि अब आलिया मौसी बन गई हैं। अनुष्का और आदित्य ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर अपनी बेटियों के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। कपल ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों ने उनकी जिंदगी को प्यार और खुशियों से भर दिया है। उन्होंने अपनी बेटियों के नाम भी रिवील किए हैं। पहली बेटी का नाम वीरा रंजन सील और दूसरी का नाम माही रंजन सील रखा गया है। अनुष्का के लिए मां बनने का सफर आसान नहीं रहा। वह पहले अपनी IVF जर्नी के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि इस प्रक्रिया के दौरान उन्हें करीब 150 इंजेक्शन लेने पड़े थे। फिजिकली और इमोशनली यह सफर उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन आदित्य और परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। मई 2026 में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अनुष्का और आदित्य ने नवंबर 2021 में शादी की थी। अब करीब पांच साल बाद उनकी जिंदगी में बेटियों के रूप में नई खुशियों ने दस्तक दी है।
---विज्ञापन---
Alia Bhatt बनीं मौसी, IVF से घर आईं डबल खुशियां, जुड़वा बच्चों की मां बनीं Anushka Ranjan
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन और आदित्य सील के घर डबल खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने 23 अगस्त 2026 को जुड़वा बेटियों का स्वागत किया। अनुष्का की करीबी दोस्त और आलिया भट्ट के लिए यह भी बेहद खास पल है, क्योंकि अब आलिया मौसी बन गई हैं।
First published on: Aug 24, 2026 05:14 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola