Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cancer से कमज़ोर हुई बॉडी, Hina Khan को मिलीं बद्दुआ। ट्रोलिंग पर छलका दर्द। कहा- दर्द नहीं दिखता!

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया ट्रोलिंग और लोगों के जल्दबाजी में जज करने को लेकर अपना दर्द साझा किया। हिना ने बताया कि किस तरह लोग उनकी स्थिति और तकलीफ समझे बिना महज कुछ सेकेंड की वीडियो क्लिप देखकर उन्हें ट्रोल करने लगे और यहां तक कि बद्दुआएं भी देने लगे।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 24, 2026 18:43
Share :
Hina Khan

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया ट्रोलिंग और लोगों के जल्दबाजी में जज करने को लेकर अपना दर्द साझा किया। हिना ने बताया कि किस तरह लोग उनकी स्थिति और तकलीफ समझे बिना महज कुछ सेकेंड की वीडियो क्लिप देखकर उन्हें ट्रोल करने लगे और यहां तक कि बद्दुआएं भी देने लगे। हिना ने पति रॉकी जायसवाल, एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ एक पॉडकास्ट में ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात की। इस दौरान उन्होंने उस घटना का जिक्र किया जब राष्ट्रगान के दौरान उन्हें अपनी तबीयत की वजह से ठीक से खड़े होने में परेशानी हो रही थी। इस पल की कुछ सेकेंड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने बिना पूरी स्थिति जाने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। हिना ने बताया कि उनकी सेहत की वजह से कई बार उन्हें लंबे समय तक खड़े रहने में परेशानी होती है। कभी उनका बैलेंस बिगड़ जाता है, तो कभी अचानक हॉट फ्लैशेज के कारण शरीर कांपने लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि दवाइयों का असर भी उनके बैलेंस पर पड़ सकता है। रॉकी जायसवाल ने भी इस दौरान हिना का बचाव किया। उन्होंने कहा कि लोगों के पास किसी मामले की जांच करने का समय भले न हो, लेकिन राय बनाने और उसे सोशल मीडिया पर लिखने का समय जरूर होता है। बता दें कि हिना ने जून 2024 में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझने की जानकारी दी थी। इसके बाद से वह सर्जरी और कीमोथेरेपी समेत इलाज से गुजर रही हैं। मुश्किल दौर के बावजूद हिना लगातार सकारात्मक नजर आती हैं और अपनी ताकत का श्रेय रॉकी को देती हैं।

First published on: Aug 24, 2026 06:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola