Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा यश की ‘Toxic’ का ट्रेलर, नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने किया ऐलान

यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' का नया ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. पोस्टर में यश का दमदार लुक देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---

Toxic Release Date
Toxic Release Date

यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. अब फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए इसका नया पोस्टर भी जारी कर दिया है.

इस दिन रिलीज होगा टॉक्सिक का ट्रेलर

दरअसल, यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है. ब्लैक एंड व्हाइट थीम वाले इस पोस्टर में यश बारिश के बीच अकेले खड़े नजर आ रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ‘Toxic’ का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज होगा. ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ 26 अगस्त 2026 से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

---विज्ञापन---

फैंस के बीच दिखी ट्रेलर को लेकर एक्साइटमेंट

फिल्म का नया पोस्टर और ट्रेलर रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “हम इंतजार कर रहे हैं बॉस.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “ट्रेलर के लिए बेहद उत्साहित हूं.” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “कुछ फिल्में देखी जाती हैं, कुछ हमेशा याद रहती हैं. ‘Toxic’ अभी से ही यादगार लग रही है.”

बेंगलुरु में होगा ट्रेलर लॉन्च

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा, जिससे यश और KVN Productions के होम स्टेट कर्नाटक से फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत होगी. 8 अगस्त की तारीख भी फिल्म के लिए खास है, क्योंकि इसी दिन ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग शुरू हुई थी और अब इसे एक साल पूरा हो गया है.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसमें यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेज़ी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में की गई है. KVN Productions और Monster Mind Creations के बैनर तले बनी यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Spider Man ने किया Jana Nayagan को रिप्लेस, कर्नाटक में नए प्रोटेस्ट के चलते थलपति विजय की फिल्म के शोज हुए रद्द

First published on: Aug 01, 2026 01:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola