Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kriti Sanon के राखी ऐड विवाद पर Kangana Ranaut ने साधा निशाना, कपड़ों पर पूछ डाले तीखे सवाल

कृति सेनन के हालिया ज्वेलरी ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा है. इस बीच कंगना रनौत ने भी इसपर रिएक्ट किया है. उन्होंने ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर सवाल उठाए हैं.

Kangana Ranaut-Kriti Sanon
कंगना रनौत ने कृति सेनन पर साधा निशाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के कारण अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. वह कई बार अपने इस रवैये के कारण लोगों की आलोचनाओं का भी शिकार हो जाती हैं. हाल ही में कृति सेनन के एक ऐड को लेकर चल रहे विवाद पर कंगना ने निशाना साधा है. कृति के रक्षा बंधन ऐड में पहने हुए कपड़ों पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए. तो चलिए एक नजर डालते हैं इस पूरे विवाद और जानते हैं कि कंगना रनौत ने इसपर क्या कहा है.

क्या है कृति सेनन ऐड विवाद?

दरअसल, रक्षा बंधन का त्यौहार आने वाला है. इस मौके पर तमाम कंपनियां रक्षाबंधन से इंस्पायर ऐड बना रहे हैं और हाल ही में कृति सेनन का भी रक्षा बंधन ऐड आया. जिसमें वह अपने भाई और एक कुत्ते को राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान कृति सेनन ने ब्रालेट टॉप उसके ऊपर श्रग और फ्लेयर्ड प्लाजो पहना है. हालांकि एक्ट्रेस के इस लुक पर काफी बवाल खड़ा हो गया है. इतना ही नहीं कुत्ते को राखी बांधने को लेकर भी कंपनी के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, इस पूरे विवाद पर कंगना ने भी रिएक्ट किया है.

---विज्ञापन---

कंगना ने ऐड विवाद पर किया रिएक्ट

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति सेनन के ऐड को लेकर चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, “आजकल महिलाओं के लिए बहुत अच्छा समय है, हमारे वॉर्डरोब में तरह-तरह के कपड़े भरे पड़े हैं. आज की महिला ग्लोबल है—कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज़ तक, इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब या डरावना लग रहा है!

लोगों ने ऐड पर उठाए सवाल

कंगना रनौत ने अपने इस बयान में ऐसे तो कृति सेनन का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार इस ज्वेलरी ऐड को लेकर चल रहे विवाद पर जरूर तंज कस दिया है. इस ऐड को लेकर तमाम लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं. कुछ लोगों का कहना है कि भारतीय त्योहार से जुड़े इस ऐड में आउटफिट सही नहीं है. कुछ लोगों ने कहा कि ऐड को जानबूझकर ग्लैमर बनाया गया है. इतना ही नहीं लोगों ने ज्वैलरी ब्रांड पर भी गुस्सा निकाला. वहीं, पूरे विवाद पर अभी तक कृति सेनन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘साबित हो गया…’ कंगना रनौत के ‘सस्ती कॉपी’ वाले बयान पर आया तापसी पन्नू का रिएक्शन, क्रिप्टिक पोस्ट से साधा निशाना

First published on: Aug 25, 2026 08:57 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola