Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda-Sunita Ahuja के झगड़े पर भांजे Krushna Abhishek ने तोड़ी चुप्पी, बोले- भगवान करे सब…!

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कथित अनबन इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। गोविंदा के अपनी कमबैक फिल्म की को-स्टार कोमल रानी सर्वणकर के साथ स्पॉट होने के बाद सुनीता के बयानों ने भी चर्चाओं को हवा दी। अब इस पूरे मामले पर गोविंदा के भांजे और एक्टर-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने प्रतिक्रिया दी है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 24, 2026 17:56
Share :
Govinda-Sunita Ahuja

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कथित अनबन इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। गोविंदा के अपनी कमबैक फिल्म की को-स्टार कोमल रानी सर्वणकर के साथ स्पॉट होने के बाद सुनीता के बयानों ने भी चर्चाओं को हवा दी। अब इस पूरे मामले पर गोविंदा के भांजे और एक्टर-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को कृष्णा अभिषेक को किकू शारदा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उदयपुर रवाना हो रहे कृष्णा से जब गोविंदा और सुनीता के विवाद को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उनके मामा से जुड़े सवाल न पूछे जाएं और सिर्फ काम की बातें की जाएं। कृष्णा ने कहा कि घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो परिवार के निजी मामले पर बयान देकर मीडिया का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। कृष्णा ने साफ किया कि वह खुद कभी अपने परिवार की निजी बातें इस तरह सार्वजनिक नहीं करेंगे। हालांकि, जाते-जाते कृष्णा ने गोविंदा और सुनीता के लिए अपना प्यार जताया और उम्मीद की कि दोनों के बीच सब कुछ जल्द ठीक हो जाए। इस विवाद पर राखी सावंत, एजाज खान, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसे कई सेलेब्स भी अपनी राय दे चुके हैं। वहीं, गोविंदा की ओर से कथित तौर पर कानूनी नोटिस जारी कर उनकी निजी जिंदगी को लेकर झूठे और मानहानिकारक दावे फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

First published on: Aug 24, 2026 05:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola