Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Spider Man ने किया Jana Nayagan को रिप्लेस, कर्नाटक में नए प्रोटेस्ट के चलते थलपति विजय की फिल्म के शोज हुए रद्द

---विज्ञापन---

थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, कावेरी जल विवाद के बीच कर्नाटक में फिल्म को एक नई मुश्किल का सामना करना पड़ा है. मांड्या में विरोध झेलने के कुछ ही दिनों बाद अब बेंगलुरु में कन्नड़ समर्थक संगठनों के विरोध के कारण फिल्म की स्क्रीनिंग प्रभावित हुई है.

जन नायकन के शोज हुए कैंसिल

सिनेमा एक्सप्रेस के मुताबिक, शुक्रवार को इन संगठनों के सदस्य थिएटरों के बाहर इकट्ठा हुए और फिल्म की स्क्रीनिंग का विरोध किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल बंटवारे को लेकर चल रहे तनाव के बीच इस फिल्म की स्क्रीनिंग उचित नहीं है.  

---Advertisement---

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने किया जन नायकन को रिप्लेस

खबरों के मुताबिक, बेंगलुरु के पूर्णिमा, उर्वशी और कुछ अन्य सिंगल-स्क्रीन थिएटरों ने 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग रोक दी है. बताया जा रहा है कि इन थिएटरों ने तय शो की जगह 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. विरोध प्रदर्शन के बाद थिएटर मैनेजमेंट ने परिसर से विजय के कटआउट और प्रमोशनल बैनर भी हटा दिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन और पोस्टर हटाए जाने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.

जन नायकन भारत कलेक्शन

'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 9 दिनों में भारत में 157.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 183.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---Advertisement---

दुनिया भर में जन नायकन ने किया इतना कलेक्शन

वहीं, फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो नौवें दिन इसने इंटरनेशनल मार्केट में 2 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की. इसके साथ ही फिल्म की ओवरसीज ग्रॉस कमाई 85 करोड़ रुपये हो गई है. रिलीज के नौ दिनों बाद फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 268.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

जन नायकन में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि फिल्म को लेकर पहले भी काफी विवाद हुआ था. यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC के साथ विवाद के कारण इसे जुलाई में रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है. इसमें विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 01, 2026 10:12 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola