---विज्ञापन---

Ent Live Update: Salman Khan Firing Case में मुंबई पुलिस को मिली कामयाबी, दोनों बंदूक हुईं बरामद

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन जगत की जाता खबरें जानने के लिए आप बने रहें हमारे साथ यानी E 24 Bollywood के साथ। जो आपको नई और चटपटी न्यूज से एंटरटेन करेंगी।

Entertainment News Live Updates

Entertainment News Live Updates: नमस्कार मेरे प्यारे दोस्तों, एक बार फिर से E24 Bollywood में आपका स्वागत करते हैं। हम आपके लिए मनोरंजन जगत की ताजा खबरों के अपडेट लेकर आए हैं। अगर आप भी एंटरटेनमेंट की खबरों में इंटरेस्ट रखते हैं, तो हमारी साइट पर आपको लेटेस्ट और ताजा खबरों की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी। इसके अलावा थ्रोबैक स्टोरी, मनोरंजन के किस्से कहानियों से भी आपको रूबरू करवाएंगे। तो अब फिक्र नोट, बस जल्दी से हमारे साथ पढ़ें आपके फेवरेट सेलेब्स की चटपटी खबरें।

Salman Khan Firing Case में मुंबई पुलिस को मिली कामयाबी, घटना में इस्तेमाल हुई दोनों बंदूक बरामद

Salman Khan Firing Case: इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) फायरिंग केस चर्चा में बना हुआ है। 14 अप्रैल को हुई इस घटना के दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। वहीं अब ताजा जानकारी मिली है कि मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथों वारदात को अंजाम देने वाली दोनों बंदूकें मिल गई है।

हालांकि सुबह तक ये जानकारी थी कि एक बंदूक मिली है। गुजरात के सूरत में तापी नदी से ही दोनों बंदूक निकली है। पुलिस को बंदूक के साथ तीन मैगज़ीन भी मिली हैं। बता दें कि पुलिस को बीते दिन कई जिंदा कारतूस भी मिले थे।

आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी की वीडियो वायरल, होने वाले पति संग खुल्लम खुल्ला लड़ा रही इश्क

गोविंदा की भांजी आरती सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस आने वाली 25 अप्रैल को शादी करने वाली हैं। हाल ही में आरती की हल्दी सेरेमनी हुई जिसमें उन्होंने मल्टी कलर का लहंगा पहना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chipku Media (@chipkumedia)

चेहरे पर हल्दी हाथों में फूलों की लड़ी एक्ट्रेस का ये लुक काफी कूल लग रहा है। वहीं वायरल वीडियो में आरती अपने होने वाले पति संग डांस कर रही हैं। अपनी होने वाली दुल्हन को दूल्हे राजा गोद में उठा लेते हैं और फिर दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।

Padma Bhushan Award: कला के क्षेत्र में Mithun Chakraborty और Usha Uthup को मिला पद्म भूषण

फेमस एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और गायिका उषा उत्थुप (Usha Uthup) को सोमवार 22 अप्रैल के दिन कला के क्षेत्र में  पद्म भूषण से सम्मानित किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलाकारों को इस सम्मान से सम्मानित किया है। मिथुन चक्रवर्ती ने देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पद्म भूषण से सम्मानित होने पर खुशी जाहिर की।

कलाकारों को  दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया।

Shefali Jariwala ने अपनी बोल्डनेस से बढ़ाया टेंपरेचर, बिकिनी पहन पूल में लगाई आग

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने अपने इस गाने से ऐसी धूम मचाई थी कि रातों रात वो फेमस हो गई थीं। एक्ट्रेस की खूबसूरती और बोल्डनेस देख मेल फैंस तो उनके जबरे फैन हो गए थे। एक्ट्रेस के गाने में इतनी बोल्डनेस थी कि लड़के बंद कमरे उनके गाने को सुना करते थे।

हालांकि अब उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो एक्टिव रहती हैं। हाल ही में शेफाली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें वो फ्लोरल बिकिनी पहने गजब के पोज मार रही हैं। वहीं हाथ में जूस का ग्लास लिए वो पूल में मस्ती कर रही हैं।

First published on: Apr 23, 2024 06:47 AM