Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Elvish Yadav कब-कब विवाद में फंसे? अब Laughter Chefs में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Elvish Yadav Controversies: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आएंगे। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो किन-किन कॉन्ट्रोवर्सी में रहे हैं?

Elvish Yadav Controversies: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। एल्विश जहां एक तरफ ‘रोडीज 20’ में बतौर गैंग लीडर बने हैं, वहीं ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में भी वो अपनी कॉमेडी और कुकिंग का तड़का लगाते नजर आएंगे। हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ में रजत दलाल के सपोर्ट में घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड करने आए एल्विश खूब वायरल हुए थे। उन्होंने मीडिया को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। यहां तक की उन्होंने मीडिया को करणवीर मेहरा की पेड मीडिया तक कह दिया था। इस पर काफी बवाल भी कटा था। आज हम आपको एल्विश की उन कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।

‘रोडीज 20’ की गैंग लीडर बनने पर विवाद

एल्विश यादव ‘रोडीज 20’ में चौथे गैंग लीडर के रूप में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया और रिया चक्रवर्ती भी हैं। वहीं इस शो को रणविजय सिंह होस्ट कर रहे हैं। एल्विश को रोडीज का लीडर बनाने पर भी काफी सवाल उठे थे। जहां एक तरफ उनके फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। वहीं इस मुद्दे पर ऑनलाइन बहस भी हुई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Thalapathy69 पर बड़ा अपडेट, गणतंत्र दिवस पर मिलेगा Vijay के फैंस को तोहफा

---विज्ञापन---

मुनव्वर फारुखी संग विवाद

बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी के साथ भी एल्विश यादव की कॉन्ट्रोवर्सी काफी फेमस हुई थी। मुनव्वर बिग बॉस विनर बनते ही इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे इसके बाद उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया और उनके फैंस ने अंदाजा लगाया कि ये रिकॉर्ड तोड़ने का दावा है। इस पर एल्विश यादव ने भी अपने लाइव का एक स्क्रीनशॉट डाला जिसमें उनके लाइव व्यूज मुनव्वर से ज्यादा थे।

---विज्ञापन---

स्नेक वेनम विवाद

एल्विश का ये विवाद सबसे बड़ा विवाद है। जब 23 जुलाई 2024 को एल्विश को लखनऊ कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया गया। पार्टियों में सांप के जहर का अवैध इस्तेमाल करने के मामले में एल्विश को ईडी ने समन भी जारी किया था। वहीं उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि एल्विश ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

मैक्सटर्न के साथ विवाद

यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ भी एल्विश का विवाद काफी वायरल हुआ था। एल्विश का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एल्विश मैक्सटर्न को पीटते दिखाई दे रहे थे। वहीं मैक्सटर्न ने एल्विश के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी।

---विज्ञापन---

बिग बॉस 18 विवाद

हाल ही में एल्विश की इस कॉन्ट्रोवर्सी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। बिग बॉस 18 के घर एल्विश मीडिया सेशन में रजत दलाल को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस दौरान एल्विश मीडिया पर खूब भड़के थे। एल्विश ने मीडिया पर भी सवाल उठाया था कि वो सिर्फ करणवीर मेहरा को अच्छा दिखा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी ये खूब वायरल हुआ था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या 23 साल की स्टारकिड को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर Mohammed Siraj? वायरल तस्वीर देख उठे सवाल

First published on: Jan 25, 2025 01:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola