Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40: नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक सफर पर आधारित भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं, इसके बाद भी मूवी की कमाई लगातार जारी है. हालांकि, 41वें दिन फिल्म के कलेक्शन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बाद भी ‘हनुमान अंश’ 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म की कमाई में आज कितने प्रतिशत की कमी आई है और अब तक फिल्म ने कुल कितनी कमाई की है.
‘हनुमान अंश’ की कमाई में आई गिरावट
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 41वें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जिसमें 40वें दिन की तुलना में 27.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 237.13 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा, इस भक्ति फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 280 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी
विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी 41वें दिन गिरावट देखी गई है. 41वें दिन भारत में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 9,203 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 18.0 प्रतिशत रही. इसमें सुबह के शो में 12.85 प्रतिशत, दोपहर के शो में 15.92 प्रतिशत, शाम के शो में 19.00 प्रतिशत और रात के शो में 21.00 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
300 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’
इतनी गिरावट देखने के बाद भी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड शानदार कमाई की है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस भक्ति फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.