Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अरिजीत सिंह के साथ बड़ा प्रोजेक्ट करने वाले हैं एड शीरन, इंटरव्यू में किया रिवील

इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन ने अपना इंडियन प्रोजेक्ट रिवील किया है। सिंगर जल्द ही अरिजीत सिंह के साथ अपना ड्रीम कॉलैब करने जा रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं सिंगर ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

अरिजीत सिंह और एड शीरन के फैंस के लिए खुशखबरी है। दोनों एक साथ एल्बम सॉन्ग में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एड शीरन ने रिवील किया कि जल्द ही वो एक एल्बम सॉन्ग लेकर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ भारत के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह होने वाले हैं। दोनों पहले भी मुंबई के लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर चुके हैं। वहीं एड अरिजीत को अपने अच्छा दोस्त मानते हैं। इस खबर से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: ‘पूरी दुनिया इसमें शामिल…’, स्वरा भास्कर ने पोस्ट शेयर कर की इजराइल हमलों की निंदा

---विज्ञापन---

एड शीरन ने किया रिवील

Thisisheart ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। इसमें एड शीरन नजर आ रहे हैं। जब उनसे इंडियन कॉलैब के बारे में पूछा गया तो एड ने इस पर एक दिलचस्प कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि इंडियन सिंगर अरिजीत सिंह और मैं साथ में नजर आने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि अरिजीत ने मुझे रिकॉर्डिंग के लिए भारत में इनवाइट किया। एड ने अरिजीत के साथ मीटिंग कहानी भी शेयर की। उन्होंने कहा कि जब मैं अपने पिता के साथ भारत में था तो अरिजीत ने कहा था कि अगर आपको वोकल्स चाहिए तो आपको मेरे पास आना होगा।

---विज्ञापन---

स्टेज परफॉर्मेंस भी दे चुके दोनों

सोशल मीडिया पर एड शीरन का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। दोनों सिंगर्स के फैंस इस बात को सुनकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। एड और अरिजीत का ये मिश्रण लोगों को काफी पसंद भी आने वाला है। वहीं जब एड शीरन इंडिया कॉन्सर्ट के लिए आए थे तो उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ स्टेज परफॉर्मेंस भी दी थी, जो काफी ज्यादा वायरल हुई थी।

दोनों में अच्छी दोस्ती

वहीं भारत में उनकी अरिजीत से काफी अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। अरिजीत ने एड शीरन को अपने होमटाउन वेस्ट बंगाल भी इनवाइट किया था। साथ ही उन्होंने शीरन को स्कूटर की सवारी भी करवाई थी। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो खूब वायरल भी हुई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की ‘किंग’ में दीपिका की एंट्री? खबरों के बीच डायरेक्टर ने क्यों बोला ‘झूठ’

First published on: Apr 08, 2025 07:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola