Saturday, 31 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पापा, आप बुरे आदमी कैसे बन सकते हैं?’ रावण बने यश से बेटे ने पूछा सवाल, मुश्किल में पड़े एक्टर

यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में वह रावण का दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे, लेकिन जब यश के बेटे को पता चला कि उनके पापा भगवान राम नहीं, बल्कि रावण बनने वाले हैं, तो वह हैरान रह गया और ऐसा सवाल कर लिया की एक्टर भी जवाब नहीं दे पाए.

Ramayana
रावण बन रहे यश से बेटे ने पूछा सवाल, Photo Credit- Social Media

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में वह रावण का दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे, लेकिन जब यश के बेटे को पता चला कि उनके पापा भगवान राम नहीं, बल्कि रावण बनने वाले हैं, तो वह हैरान रह गया. बेटे के लिए यह समझना मुश्किल था कि उसके पापा कहानी में बुरे आदमी का रोल कैसे कर सकते हैं. हाल ही में यश ने अपने बेटे के साथ हुई इस दिलचस्प बातचीत का खुलासा किया है.

रावण बने पापा तो नाराज हुआ बेटा

यश ने बताया कि उनके बेटे को जब ‘रामायण’ की कहानी और उनके किरदार के बारे में पता चला, तो उसने तुरंत सवाल दाग दिया. बेटे ने कहा, ‘नहीं, आप तो बुरे आदमी हैं, आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ बेटे की यह बात सुनकर यश को उसे समझाना पड़ा कि फिल्म में किसी किरदार को निभाने और असल जिंदगी में उस जैसा होने में काफी फर्क होता है.

---विज्ञापन---
‘रामायण’ में रावण बने यश

एक्टर ने बेटे को समझाया कि भगवान राम इस कहानी के असली आदर्श हैं और हर किसी को उनके बताए धर्म और सही रास्ते पर चलने की कोशिश करनी चाहिए. यश ने कहा कि रावण भले ही शक्तिशाली और प्रभावशाली था, लेकिन आखिरकार जीत सत्य और धर्म की ही होती है. उन्होंने बेटे से यह भी कहा कि वह थिएटर में अपने पापा की एक्टिंग के लिए तालियां बजा सकता है, लेकिन रावण को अपना आदर्श न बनाए.

बेटे के अगले सवाल ने यश को किया परेशान

यश के मुताबिक, बेटे का अगला सवाल और भी दिलचस्प था. उसने पूछा कि क्या कहानी के आखिर में रावण की मौत हो जाती है? क्या उसके पापा हार जाते हैं? इस सवाल का जवाब देना यश के लिए थोड़ा मुश्किल हो गया. एक्टर ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म साइन की थी, तब उनका पूरा ध्यान अपने किरदार को शानदार तरीके से निभाने पर था. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि घर पर उन्हें अपने बेटे के ऐसे सवालों का सामना करना पड़ेगा.

रावण बनने के लिए यश ने की खास तैयारी

रावण के किरदार में जान डालने के लिए यश ने खास तैयारी भी की. उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान वह सेट पर भगवान शिव के भजन और मंत्र चलवाते थे. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, रावण भगवान शिव का परम भक्त था. ऐसे में यश इस माहौल के जरिए अपने किरदार से जुड़ने की कोशिश करते थे. रावण का भारी मुकुट और भव्य कॉस्ट्यूम पहनना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी.

---विज्ञापन---
बेटे ने यश से पूछा सवाल

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल और विवेक ओबेरॉय समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहले पार्ट की रिलीज डेट 5 नवंबर 2026 बताई गई है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होने की जानकारी दी गई है. दोनों पार्ट का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

First published on: Oct 31, 2026 09:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो