बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता. हर साल उनके जन्मदिन पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जश्न का माहौल देखने को मिलता है. इस बार भी सुपरस्टार के जन्मदिन से पहले मुंबई में खास अंदाज में जश्न मनाया गया. शहर के मशहूर बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशनी से सजाया गया, जिसका खूबसूरत नजारा लोगों को दीवाना बना रहा है.
रोशनी से जगमगाया मुंबई का सी लिंक
शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले बांद्रा-वर्ली सी लिंक की शानदार सजावट चर्चा में है. रात के अंधेरे में रोशनी से नहाया यह पुल बेहद खूबसूरत नजर आया. मुंबई के इस मशहूर लैंडमार्क की जगमगाहट ने जन्मदिन के जश्न में चार चांद लगा दिए हैं. इस नजारे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की जा रही हैं. फैंस इसे अपने पसंदीदा सुपरस्टार के लिए खास तोहफा मान रहे हैं.
शाहरुख के बर्थडे पर मुंबई में दिखती है खास रौनक
शाहरुख के लिए फैंस का प्यार किसी से छिपा नहीं है. उनके जन्मदिन पर हर साल मुंबई में खास रौनक देखने को मिलती है. ऐसे में सी लिंक की रोशनी ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है.
मन्नत के बाहर जुटते हैं हजारों फैंस
शाहरुख खान के जन्मदिन का जिक्र हो और उनके घर मन्नत की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. हर साल अभिनेता के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में फैंस उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर पहुंचते हैं. सभी को उम्मीद रहती है कि उन्हें अपने चहेते स्टार की एक झलक देखने को मिल जाए.
फैंस के लिए बेहद खास है शाहरुख खान का बर्थडे
फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए पोस्टर बनाते हैं. सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं और खास मैसेज के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हैं. शाहरुख का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं होता.
तीन दशक से ज्यादा समय से कायम है ‘किंग खान’ का जादू
शाहरुख खान ने अपने करियर में रोमांस से लेकर एक्शन तक, हर तरह के किरदार निभाए हैं. ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘माय नेम इज खान’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई. वहीं, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों से उन्होंने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखाई.
लोगों के पसंदीदी एक्टर हैं शाहरुख खान
उनकी खास अदाकारी, दमदार डायलॉग और रोमांटिक अंदाज आज भी लोगों को खूब पसंद आता है. यही वजह है कि कई पीढ़ियों के दर्शक उनसे जुड़े हुए हैं.
‘किंग खान’ के जन्मदिन का फैंस को इंतजार
बांद्रा-वर्ली सी लिंक की जगमगाहट ने शाहरुख खान के जन्मदिन को लेकर फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वाले अपने अंदाज में जश्न मना रहे हैं. शाहरुख का स्टारडम इस बात का सबूत है कि तीन दशक से ज्यादा समय तक हिंदी सिनेमा में राज करने के बाद भी उनका क्रेज कम नहीं हुआ है.