Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिलजीत ने गिनाए मेट गाला 2025 के सख्त नियम, इनविटेशन कार्ड भी दिखाया

दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 का इनविटेशन कार्ड एक वीडियो के जरिए शेयर किया है। इसमें उन्होंने सख्त नियमों के खुलासे भी किए हैं।

---विज्ञापन---

diljit dosanjh
diljit dosanjh

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। वहां वह मेट गाला 2025 में अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने पहली बार मेट गाला का ऑफिशियल इनविटेशन कार्ड दिखाया। इस वीडियो में उन्होंने कार्ड से जुड़ी कई खास बातें भी शेयर की हैं।

दिलजीत ने मेट गाला के कार्ड के बारे में दी जानकारी

दिलजीत ने मेट गाला 2025 के कार्ड को शेयर करते हुए कई खास बातें बताई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए मजाक में कहा कि अब उन्हें कोई शादी का कार्ड न भेजे, क्योंकि उनके पास अब सबसे बड़ा इनविटेशन मेट गाला का कार्ड है। इस दौरान उन्होंने इनविटेशन कार्ड का कवर दिखाया और उसकी थीम “ब्लैक डैंडीज्म” के बारे में भी बताया।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मेट गाला के नियमों का किया खुलासा

दिलजीत ने इनविटेशन कार्ड पढ़ते हुए बताया कि मेट गाला में फोटोग्राफी पूरी तरह से बैन है। पंजाबी में मजाक करते हुए उन्होंने कहा, “रील नहीं बना सकते।” उन्होंने यह भी कहा कि इनविटेशन सिर्फ एक व्यक्ति के लिए है। इसकी तुलना उन्होंने भारतीय शादियों की प्रति प्लेट वाली व्यवस्था से करते हुए कहा, “एक आदमी, एक प्लेट दा हिसाब है।”
वीडियो में दिलजीत ने यह भी बताया कि वह मेट गाला में किन मेहमानों के साथ बैठेंगे। इनमें NBA स्टार लेब्रोन जेम्स और रैपर ASAP रॉकी जैसे अंतरराष्ट्रीय नाम शामिल हैं। उन्होंने वोग की एडिटर और मेट गाला की मेन होस्ट अन्ना विंटोर का भी जिक्र किया।

फैन्स ने दिए रिएक्शन्स

दिलजीत के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मेट गाला में पहले सरदारजी फैशन आइकन होंगे।” दूसरे ने कहा, “पंजाबी अब मेट गाला में भी आगे हैं।” कई लोगों ने उनके ह्यूमर और क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए उन्हें कॉमेडी फिल्में लिखने की सलाह तक दे डाली। इसी तरह के तमाम कमेंट्स सिंगर की पोस्ट पर लगातार उनके फैंस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  ‘मेरी दाढ़ी में कीड़े थे…’ साई राजेश पर फूटा बाबिल का गुस्सा, जानें क्या है मामला?

क्या है मेट गाला?

मेट गाला हर साल होने वाला एक हाई-फैशन इवेंट है, जिसे आधिकारिक रूप से ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बेनिफिट’ कहा जाता है। यह न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड जुटाने का कार्यक्रम है। मेट गाला 2025, 5 मई से शुरू हो चुका है। बात दें कि दिलजीत दोसांझ के अलावा इस साल मेट गाला में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और कियारा आडवाणी जैसे इंडियन स्टार्स के भी रेड कार्पेट पर नजर आने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नवाज़ुद्दीन ने बॉलीवुड इंड्रटी को बताया ‘चोर’, बोले- यहां क्रिएटिविटी खत्म हो गई है

First published on: May 05, 2025 10:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola