Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की फिल्म ने 13वें दिन मचाया तहलका, 650 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने भारत में 400 करोड़ और वर्ल्डवाइड 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar Box Office Collection Day 13
'Dhurandhar' ने 13वें दिन मचाया तहलका

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Dhurandhar’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 13 दिन हो गए. पिछले 13 दिनों से फिल्म ने सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा जमाए हुए है. फिल्म की कमाई का ग्राफ समय के साथ ऊपर की तरफ बढ़ रहा है. अपनी धुआंधार कमाई के साथ ‘Dhurandhar’ ने भारत में 400 करोड़ और वर्ल्डवाइड 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है?

‘Dhurandhar’ की तुफानी कमाई जारी

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन 25.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. 13वें दिन भी फिल्म की ये कमाई बहुत ही शानदार है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 437.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 35.28% रही, जिसमें सुबह के शो में 19.48%, दोपहर के शो में 34.72%, शाम के शो में 41.77%, और रात के शो में 45.14% रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन भी ‘धुरंधर’ की धुआंधार कमाई जारी, 400 करोड़ क्लब में तूफानी एंट्री

‘Dhurandhar’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा रणवीर सिंह की फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की है. Sacnilk.com के अनुसार, ‘Dhurandhar’ ने दुनियाभर में 664.5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इस शानदार कमाई के साथ फिल्म ने इस साल की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अहान पांडे-अनीत पड्डा की फिल्म ‘Saiyaara’ (570.33), अश्वीन कुमार की ‘Mahavatar Narsimha’ (326.82), दग्गुबती वेंकटेश की ‘Sankranthiki Vasthunam’ (255.48), कल्याणी प्रियादर्शन की ‘Lokah: Chapter 1 – Chandra’ (303.86) और मोहनलाल की ‘Thudarum’ (235.38) को पीछे छोड़ दिया है.

First published on: Dec 18, 2025 07:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola