---विज्ञापन---

Agent: ‘एजेंट’ में खूंखार अवतार में द‍िखेंगे डिनो मोरिया, लेटेस्ट लुक देख डर गए फैंस

Agent: चॉकलेटी एक्टर डिनो मोरिया को भला कौन नहीं जानता। फिल्म राज में अपने रोल से वे हर घर में फेमस हो गए थे। बिपाशा संग उनका रोमांस न जाने कितनों के सिर चढ़कर बोला था। आज वही डीनो मोरिया एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल डीनो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर […]

Agent: चॉकलेटी एक्टर डिनो मोरिया को भला कौन नहीं जानता। फिल्म राज में अपने रोल से वे हर घर में फेमस हो गए थे। बिपाशा संग उनका रोमांस न जाने कितनों के सिर चढ़कर बोला था। आज वही डीनो मोरिया एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल डीनो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

सामने आया फिल्म का फर्स्ट लुक (Agent)

डिनो मोरिया अपनी अगली फिल्म एजेंट को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म से डीनो का फर्स्ट लुक आउट हो गया है जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। उनका अंदाज बेहद ही अलग नजर आ रहा है। उनके लुक को देखकर फिलहाल तो लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि वे विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। इसमें कितनी सच्चाई है वह तो फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ही पता चलेगा।

लेटेस्ट लुक देख हैरान रह गए लोग

डिनो का लेटेस्ट लुक इतना हैरान करने वाला है कि पहली नजर में लोग इसे देखकर डर ही गए। दरअसल यह पहली बार है जब डिनो को इस अवतार में देखा गया है। अब लोग एक्टर के लुक पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अभिनेता को जल्द से जल्द बिग स्क्रीन पर देखने की उम्मीद जता रहे हैं।

डीनो ने दिया इंटरव्यू

बता दें कि अपनी इस अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करते हुए डिनो ने कहा कि- खुद को एक खलनायक के रूप में ढालना कभी मेरे लिए आसान नहीं था, खासकर जब लोगों ने आपको लवर बॉय के रूप में देखा है लेकिन फिल्म एजेंट में मुझे एक्शन के प्रति अपने प्यार को एक्सप्लोर करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन किए हैं। मुझे यकीन है कि लोग इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना उन्होंने शैबानी खान को पसंद किया था।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एजेंट एक स्पाई थ्रिलर है, जिसका निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी ने किया है। इसमें डीनो मोरिया के साथ मम्मूटी और अखिल अक्किनेनी भी हैं।

First published on: Apr 15, 2023 06:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.