Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अनप्रोफेशनल…’, Kalki 2898 AD के क्रेडिट से दीपिका पादुकोण का नाम हटाने पर फैंस हुए नाराज

Deepika Padukone Kalki 2898 AD Credits: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब एक बार फिर दोनों के बीच की अनबन से जुड़ा नया मामला सामने आया है, जिसे जानकर फैंस भी हैरान रह गए. इस बार मुद्दा फिल्म […]

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Kalki 2898 AD Credits: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब एक बार फिर दोनों के बीच की अनबन से जुड़ा नया मामला सामने आया है, जिसे जानकर फैंस भी हैरान रह गए. इस बार मुद्दा फिल्म के क्रेडिट से जुड़ा है. जिसकों लेकर सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस ने नाराजगी जाहिर की हैं. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

फिल्म के क्रेडिट से हटा दीपिका पादुकोण का नाम

दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर हो चुकी हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली. इसके बाद से दीपिका लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं. अब एक नया मामला सामने आया है, जिससे सभी हैरान रह गए हैं. दरअसल, फिल्म के ओटीटी वर्जन के क्रेडिट से दीपिका का नाम हटा दिया गया है. उनके फैन ने इस मामले पर निराशा जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या क्रिस्टल डिसूजा का रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

फैंस का रिएक्शन

फिल्म के क्रेडिट से दीपिका का नाम हटाए जाने के बाद उनके फैंस बेहद नाराज हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस को सबसे बेकार बताया. फैन का कहना है कि क्रेडिट से हटा देने के बाद क्या दीपिका का फिल्म पर पड़ा असर भी मिटाया जा सकता है? कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करना बहुत ही ‘अनप्रोफेशनल’ है.

---विज्ञापन---

दीपिका की आने वाली फिल्म

बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों शाहरुख खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका के अलावा सुहाना खान भी अहम किरदार में होगी.

First published on: Oct 29, 2025 06:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो