Tuesday, 27 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chhath Puja 2025: पवन सिंह के छठ गीत ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Chhath 2025: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ये छठ मैया गीत यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है. छठ पर्व का इंतजार के बीच गाने को 100 मिलियन व्यूज मिले.

Chhath 2025
YouTube पर मिले 100 मिलियन व्यूज

Chhath 2025: अक्टूबर का महीना शुरु होने के साथ-साथ ही त्योहारों की लाइन भी शुरू हो गई है. महीने की शुरुआत में ही नवरात्रि और दशहरा बीत गए. इसके बाद करवा चौथ का त्योहार भी आया. अब लोगों को दिवाली, भाई दूज और छठ पर्व का इंतजार हैं. वहीं, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तो इन त्योहारों की धूम भी शुरू हो गई है. इसके अलावा यूट्यूब पर तो भोजपुरी छठ मैया के गाने भी ट्रेंड करने लगे हैं. ऐसा ही एक छठ मैया का भोजपुरी गीत यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसे पावर स्टार पवन सिंह ने गाया है. चलिए आपको इस गाने के बारे में बताते हैं.

यूट्यूब पर मिले 100 मिलियन व्यूज

यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहे इस छठ मैया गीत के बोल ‘जोड़े जोड़े फलवा’ है. त्योहारों के सीजन के बीच इस भोजपुरी गाने को लोग सुनना पसंद कर रहे हैं. 5 मिनट 26 सेकेंड का ये छठ मैया गीत लोगों के बीच काफी वायरल और लोकप्रिय हो गया है. इस गाने को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पालक कोरस के साथ मिलकर गाया है. इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि इसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 70th Filmfare Awards 2025 भोजपुरी के लिए होगा खास, शाहरुख खान बनेंगे होस्ट; देखें नॉमिनेशन लिस्ट

छठ पर्व की तैयारी

छठ मैया गीत ‘जोड़े जोड़े फलवा’ के वीडियो में पहले लोग छठ पर्व की तैयारी करते दिख रहे हैं. इसके बाद महिलाओं को घाट पर अस्त होते सूर्य और उगते हुए सूर्य को अर्घ देती और प्रसाद चढ़ाती दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा पुरुषों को सिर पर कोसा उठाते और घाट पूजा करते हुए दिख रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 19’ के घर से ये कंटेस्टेंट होगा बाहर, टूट सकता है इन दो दोस्तों का रिश्ता?

2 साल पहले रिलीज हुआ था गाना

बता दें कि इस पवन सिंह का ये छठ मैया गीत 2 साल पहले T-Series Hamaar Bhojpuri पर रिलीज हुआ था. ‘जोड़े जोड़े फलवा’ गीत को पवन सिंह और पलक ने भोजपुरी एल्बम ‘दरस देखावा ऐ दीनानाथ’ से लिए गाया था. गाने के लिरिक्स विनय बिहारी की कलम से बाहर आए हैं, वहीं सॉन्ग को म्यूजिक देने का काम अजीत सिंह और अंजनी रामाज्ञा ने किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2025 12:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो