Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

70th Filmfare Awards 2025 भोजपुरी के लिए होगा खास, शाहरुख खान बनेंगे होस्ट; देखें नॉमिनेशन लिस्ट

70th Filmfare Awards 2025: इस बार का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बहुत ही खास होने वाला हैं. चलिए एक नजर नॉमिनेट लिस्ट पर डालते हैं.

70th Filmfare Awards 2025
70th Filmfare Awards 2025

70th Filmfare Awards 2025: बॉलीवुड के सबसे पुराने और बड़े अवॉर्ड शो फिल्मफेयर का आगाज होने जा रहा है. 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की तैयारी पूरी हो चुकी है, जो आज यानी 11 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में हो रहा है. इस अवॉर्ड शो में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरे और नए सितारे नजर आने वाले हैं. बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इस बार अवॉर्ड्स शो में चार चांद लगाते नजर आएंगे. दरअसल, शाहरुख 17 साल बाद इस शो को होस्ट करेंगे. इसकी वजह से फैंस के बीच अवॉर्ड्स शो को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. चलिए आपको बताते हैं कि आप इस अवॉर्ड शो कहां और कब देख सकते हैं. इसके साथ ही एक नजर नॉमिनेट लिस्ट पर डालते हैं.

कब और कहां देखें अवॉर्ड शो

70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 आज रात अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित होगा. जिसका ब्रॉडकास्ट Zee TV पर होगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इस बार आवॉर्ड शो में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और कृति सेनन की खास परफॉर्मेंस होगी. इस बार का फिल्मफेयर अवॉर्ड शो भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए भी खास होने वाला है.

---विज्ञापन---

फिल्मफेयर अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट पर डालें एक नजर

बेस्ट एक्टर इन लीड (मेल)

  • अजय देवगन: मैदान
  • अक्षय कुमार: सरफिरा
  • ऋतिक रोशन: फाइटर
  • कार्तिक आर्यन: चंदू चैंपियन
  • राजकुमार राव: स्त्री 2
  • अभिषेक बच्चन: आई वॉन्ट टू टॉक

बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड (फीमेल)

  • तब्बू: क्रू
  • श्रद्धा कपूर: स्त्री 2
  • करीना कपूर खान: क्रू
  • कृति सेनन: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
  • यामी गौतम: आर्टिकल 370
  • आलिया भट्ट: जिगरा

बेस्ट फिल्म

  • भूल भुलैया 3
  • लापता लेडीज
  • आर्टिकल 370
  • स्त्री 2
  • किल

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल

  • रवि किशन: लापता लेडीज
  • राघव जुयाल: किल
  • आर माधवन: शैतान
  • पंकज त्रिपाठी: स्त्री 2
  • परेश रावल: सरफिरा

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल

  • छाया कदम: लापता लेडीज
  • अहिल्या बमरू: आई वॉन्ट टू टॉक
  • प्रियामणि: आर्टिकल 370
  • जानकी बोदीवाला: शैतान
  • माधुरी दीक्षित: भूल भुलैया 3

बेस्ट प्ले बैक सिंगर (मेल)

  • पवन सिंह: (आई नहीं) स्त्री 2
  • अरिजीत सिंह (सजनी) लापता लेडीज
  • सोनू निगम: (मेरे ढोलना) भूल भुलैया 3
  • करण औजला: (तौबा तौबा) बैड न्यूज
  • जावेद अली: (मिर्जा) मैदान

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)

  • श्रेया घोषाल: (धीमे धीमे) लापता लेडीज
  • मधुबंती बागची: (आज की रात) स्त्री 2
  • अनुमिता नदेसन: (तेनु संग रखना) जिगरा
  • रेखा भारद्वाज: (निकट) किल
  • शिल्पा राव: (इश्क जैसा कुछ) फाइटर

बेस्ट डायरेक्टर

  • अमर कौशिक: स्त्री 2
  • किरण राव: लापता लेडीज
  • निखिल नागेश भट्ट: किल
  • अनीस बज्मी: भूल भुलैया 3
  • आदित्य सुहास जंभाले: आर्टिकल 370

बेस्ट म्यूजिक एल्बम

  • भूल भुलैया 3 (प्रीतम)
  • मैदान (ए आर रहमान)
  • तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (तनिष्क बागची, सचिन-जिगर, मित्राज)
  • लापता लेडीज (राम संपत)
  • बैड न्यूज (प्रेम और हरदीप, रोचक कोहली, लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस, विशाल मिश्रा, करण औजला और अभिजीत श्रीवास्तव)
  • स्त्री 2 (सचिन-जिगर)

बेस्ट डायलॉग

  • स्नेहा देसाई: लापता लेडीज
  • कुणाल खेमू: माडगांव एक्सप्रेस
  • रितेश शाह: आई वांट टू टॉक और मैदान
  • निरेन भट्ट: स्त्री 2

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)

  • मैदान: अमित रविंद्रनाथ शर्मा
  • द बकिंघम मर्डर्स: हंसल मेहता
  • मेरी क्रिसमस: श्रीराम राघवन
  • लापता लेडीज: किरण राव
  • आई वांट टू टॉक: सुजीत सरकार

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर

  • राम संपथ: लापता लेडीज
  • डेनियल बी. जॉर्ज: मेरी क्रिसमस
  • केतन सोधा: द बकिंघम मर्डर्स और किल
  • एआर रहमान: मैदान

First published on: Oct 11, 2025 12:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola