Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Father’s Day पर ‘बुलबुल’ एक्टर ने दिखाई बेटे की झलक, फादरहुड पर लिखी ये बात

Parambrata Chattopadhyay Baby Boy: हाल ही में पापा बने एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय ने इंस्टाग्राम पर अपने लाडले बेटी की पहली झलक फैंस को दिखाई है। परमब्रत चट्टोपाध्याय ने अपनी पोस्ट में फादरहुड को लेकर भी कुछ खास बातें लिखी हैं और पिता की तुलना बरगद के पेड़ से की है।

---विज्ञापन---

Parambrata Chattopadhyay
परमब्रत चट्टोपाध्याय(Image Credit: Instagram)

Parambrata Chattopadhyay Baby Boy: ‘कहानी’, ‘बुलबुल’,’परी’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय ने इस महीने अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। परमब्रत चट्टोपाध्याय की पत्नी प्रिया ने इसी महीने की शुरुआत में बेटे को जन्म दिया है और आज फादर्स डे 2025 के खास मौके पर एक्टर ने बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही बंगाली और हिंदी फिल्मों के एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय ने फादरहुड को लेकर खास बातें साझ की हैं। चलिए जानते हैं कि एक्टर ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।

यह भी पढ़ें: 7 एक्टर्स के लिए स्पेशल है 2025 का Father’s Day

---विज्ञापन---

15 दिन बाद दिखाई बेटे की झलक

जी हां, एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय की पत्नी प्रिया ने 15 दिन कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। 15 जून को एक्टर ने फादर्स डे के मौके पर अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है. परमब्रत चट्टोपाध्याय ने इंस्टाग्राम बेटे संग फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके बेटे ने उनकी उंगली पकड़ हुई है, हालांकि फोटो में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है, बस हाथ दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

फादरहुड पर लिखी ये खास बात

फोटो के साथ ही एक्टर ने फादरहुड जर्नी को लेकर भी खास नोट लिखा है, परमब्रत चट्टोपाध्याय ने कैप्शन में लिखा, ‘एक शब्द अक्सर सुनने को मिलता है, ‘मां होने के नाते क्या मुँह है!’ हां वाकई इसमें कुछ भी गलत नहीं है। एक मां के इर्द-गिर्द जितना दर्द, त्याग, पीड़ा, मानसिक बेचैनी, थकावट होती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन पिता होने की तुलना बरगद के पेड़ के अलावा किसी और चीज से नहीं की जा सकती। पिछले 15 दिनों से हर पल पिता होने की भावना, विचार, बेचैनी, त्याग और कितना कुछ पिता को घेरे रहता है, उसे महसूस करने की कोशिश कर रहा हूं। पिता होने की जिम्मेदारी को समझने की कोशिश कर रहा हूं, जिसे मेरे पिता ने चुपचाप मेरे कंधे पर उठा लिया।’

पिता को याद कर इमोशनल हुए एक्टर

परमब्रत चट्टोपाध्याय ने दूसरी फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने पिता के साथ दिख रहे हैं। ये तस्वीर एक्टर के बचपन की है, जिसमें वो स्माइल करते नजर आ रहे हैं। फादर्स डे के मौके पर एक्टर अपने पिता को याद किया है। ‘कहानी’ एक्टर ने कैप्शन में आगे लिखा, ‘पिता अब हाथ पकड़कर सिखाने के लिए नहीं रहे। लेकिन यही वो समय है जिसकी तुम्हें बहुत जरूरत थी!’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पहले Father’s Day पर पति केएल राहुल को क्यों मिस कर बैठीं अथिया? पिता सुनील शेट्टी को दी शुभकामनाएं

---विज्ञापन---
First published on: Jun 15, 2025 03:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola