Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पहले Father’s Day पर पति केएल राहुल को क्यों मिस कर बैठीं अथिया? पिता सुनील शेट्टी को दी शुभकामनाएं

केएल राहुल और आथिया शेट्टी अपने बच्चे के साथ पहली बार फादर्स डे मना रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति को मिस करती नजर आई हैं। साथ में उन्होंने अपने पिता सुनील शेट्टी को भी शुभकामनाएं भेजी हैं।

---विज्ञापन---

athiya shetty
athiya shetty-instagram

फादर्स डे के खास मौके पर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है। अपने पहले फादर्स डे पर पति केएल राहुल को याद करते हुए अथिया ने बेटी इवाराह और पिता सुनील शेट्टी के साथ कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही वह अपने पति को मिस करते हुए कैप्शन भी लिखा है।

कहां हैं केएल राहुल?

अथिया शेट्टी फादर्स डे के मौके पर अपने पति और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को बहुत मिस कर रही हैं। दरअसल, राहुल इन दिनों इंग्लैंड में हैं, जहां वह भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। इस बीच फादर्स डे के मौके पर अथिया ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने पति को याद किया है। यह खास दिन इसलिए भी काफी इमोशनल हो गया क्यों यह कपल का अपने बच्चे के साथ पहला फादर्स डे है। बता दें कि मार्च 2025 में अथिया और राहुल ने अपने पहले बच्चे,बेटी इवाराह का स्वागत किया था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट में अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में केएल राहुल अपनी नन्हीं बेटी इवाराह के पैरों को थामे हुए दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सबसे अच्छे को पहला फादर्स डे मुबारक। हम आपको मिस कर रहे हैं।-केएल राहुल” अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसपर उनके चाहने वाले जामकर प्यार लुटा रहे हैं।

पिता सुनील शेट्टी को भेजी शुभकामनाएं

केवल पति के लिए ही नहीं बल्कि अथिया शेट्टी ने अपने पिता सुनील शेट्टी को भी फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हल्दी सेरेमनी की एक खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरी सबसे बड़ी ताकत को हैप्पी फादर्स डे। लव यू डैड।” इस प्यारे कैप्शन के साथ उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी भी लगाया है। इसके साथ ही अथिया ने केएल राहुल की उनके पिता के साथ एक तस्वीर भी शेयर की और उसमें दिल वाली इमोजी के साथ फादर्स डे विश किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  ‘मां के प्यार की कमी नहीं…’, सिंगल डैड करण जौहर ने बच्चों की परवरिश पर तोड़ी चुप्पी

अथिया शेट्टी वर्कफ्रंट

आथिया शेट्टी इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अपने मां बनने के एक्सपीरियंस को एंजॉए कर रही हैं। साल 2025 में बेटी के जन्म के बाद से वह पर्दे से ब्रेक पर हैं। इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अथिया ने खुद फिल्मों से दूरी बनाई क्योंकि वह इंडस्ट्री में कंफर्टेबल नहीं फील करती हैं। में सहज नहीं थीं। उन्होंने कहा, “उसने मुझसे साफ कहा ‘बाबा, मैं नहीं करना चाहती’ और वहीं से उसने दूरी बना ली। अब वह जिंदगी की सबसे खूबसूरत भूमिका, एक मां की भूमिका निभा रही है और उससे बेहद खुश है।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kannappa Trailer: प्रभास का कैमियो, शिव बने अक्षय, ‘कन्नपा’ का ट्रेलर देख क्या बोली पब्लिक?

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 15, 2025 02:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola