Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

BO Report: द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स ने कर दिया Baaghi 4 का खेला! द बंगाल फाइल्स का बुरा हाल

Box Office Collection: 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स', 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' तीनों फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब फिल्में रिलीज हो गई हैं तो यहां देखें पहले दिन का कलेक्शन…

---विज्ञापन---

The Conjuring Last Rites box office collection, Baaghi 4 box office collection, The Bengal Files box office collection, box office collection, The Conjuring Last Rites, Baaghi 4, The Bengal Files, Tiger Shroff, Vivek Agnihotri
बागी 4, द बंगाल फाइल्स और द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स का कलेक्शन. Photo Credit- Social Media

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस के लिए आज का दिन काफी खास रहा है। आज 5 सितंबर को एक या दो नहीं बल्कि तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। एक तरफ बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दूसरी ओर हॉरर फिल्म कॉन्ज्यूरिंग की हिट फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ रिलीज हुआ है। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लेकर आए हैं। आइए देखें कि पहला दिन किसके नाम रहा है?

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स

एड और लॉरेन वॉरेन एक बार फिर ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ के साथ आ गए हैं। इस बार फिल्म में वह अपने आखिरी केस को सुलझाते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म से पहले कॉन्ज्यूरिंग के 3 पार्ट रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। आज इसका चौथा पार्ट रिलीज हो चुका है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.38 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक नाम पर 2 बार बनी ये फिल्म, पहली सुपरहिट दूसरी महाफ्लॉप; मेकर्स ने उठाया भारी नुकसान

बागी 4

एक्टर टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’ भी आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म के भी पहले तीन पार्ट आ चुके हैं। इस बार चौथे पार्ट में टाइगर का और हाई लेवल एक्शन दिखा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बागी 4’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म पहले ही दिन ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ से पीछे रह गई है।

---विज्ञापन---

द बंगाल फाइल्स

विवेक अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ के बाद अपनी अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लेकर आए हैं। ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी विवादों में घिर गई थी। आज जब इसे रिलीज किया गया है तो दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। पहले ही दिन इसने ‘बागी 4’ और ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ के मुकाबले बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका पहले दिन का कुल 1.63 करोड़ रुपये है। 

First published on: Sep 05, 2025 10:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola