Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिग्गज फिल्म निर्माता Vinod Chhabra का निधन, इंडस्ट्री में छाए गम के बादल

Vinod Chhabra Passed Away:टीवी एक्टर विभु राघव के निधन के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री को दूसरा बड़ा झटका लगा है। फिल्म निर्माता विनोद छाबड़ा ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है और इस खबर से हर तरह मातम पसर गया है।

---विज्ञापन---

Vinod Chhabra
Vinod Chhabra (Image Credit: e24)

Vinod Chhabra Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका है, हाल ही में टीवी एक्टर विभु राघव की कैंसर से मौत हुई थी। अब एक जाने-माने फिल्म निर्माता और डायरेक्टर का निधन हो गया है। 5 जून यानी आज बॉलीवुड फिल्म मेकर और डायरेक्टर विनोद छाबड़ा ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: पॉपुलर कपल का हुआ ब्रेकअप! क्या 8 साल डेट करने के बाद अलग हुए क्रिस-डकोटा?

---विज्ञापन---

नहीं रहे विनोद छाबड़ा

दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक विनोद छाबड़ा का निधन मुंबई में 5 जून को हुआ है। टीवी से लेकर बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। बताया जा रहा है कि वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और आज उन्होंने 55 साल की उम्र में दम तोड़ दिया।

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

विनोद छाबड़ा के निधन की जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें उनके अंतिम संस्कार की जानकारी भी दी गई है।  डायरेक्टर और फिल्म मेकर विनोद छाबड़ा के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है।परिवार की तरफ से जो पोस्ट जारी हुई है, उसमें बताया गया है कि विनोद छाबड़ा का अंतिम संस्कार आज दोपहर मुंबई के ओशीवारा में किया जाएगा।

---विज्ञापन---

इन फिल्मों का किया निर्देशन 

विनोद छाबड़ा का जन्म 5 नवंबर 1955 में हुआ था और 55 साल की उम्र में अब वो दुनिया को छोड़ चुके हैं। विनोद छाबड़ा ने सवारिया खाटू श्याम की अमर गाथा, माई हस्बैंड्स वाइफ, माई स्टोरीज शाक जैसी फिल्में बनाई हैं। टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहने वाले विनोद छाबड़ा अब हमारे बीच नहीं रहे हैं, लेकिन अपने काम के जरिए वो हमेशा याद किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan के टीजर में दिखीं विक्रांत-शनाया की गजब केमिस्ट्री, कहानी से भी उठा पर्दा

First published on: Jun 05, 2025 02:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola