Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss फेम कंटेस्टेंट की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से सामने आईं तस्वीरें

Bigg Boss Fame Contestant Anurag Dobhal: बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट ने अस्पताल से फोटोज शेयर की हैं। होली के दिन यूट्यूबर अस्पताल में भर्ती हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Bigg Boss Fame Contestant Anurag Dobhal: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट यूके राइडर उर्फ अनुराग डोभाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। होली के दिन यूट्यूबर ने अस्पताल से फोटोज शेयर की हैं। उनकी तस्वीरें देखकर फैंस भी सोच में पड़ गए हैं कि आखिर अनुराग को क्या हुआ है। वहीं हाल ही में 1 हफ्ते पहले ही अनुराग की सगाई हुई थी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Holi 2025: अमिताभ-जया बच्चन की क्यूट फोटो वायरल, बेटी श्वेता ने शेयर की होलिका दहन की तस्वीरें

---विज्ञापन---

हॉस्पिटल से शेयर की फोटोज

यूके राइडर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। इनमें वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। वहीं एक फोटो पर अनुराग ने कैप्शन लिखा, ‘हॉस्पिटल जा रहे हैं।’ इसके बाद उनके फैंस में भी हलचल मच गई। फैंस परेशान हो गए हैं और सोच रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हो गया है।

---विज्ञापन---

नहीं पता चल पाया कारण

हालांकि अनुराग ने अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। उन्होंने बस अस्पताल के बेड से फोटोज शेयर की हैं। वहीं दूसरी ओर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अनुराग सीरीयस ना हों और जल्द ही वो घर आ जाएं।

---विज्ञापन---

1 हफ्ते पहले हुई थी शादी

बता दें 1 हफ्ते पहले ही अनुराग ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड से सगाई की है। कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। यूट्यूबर ने अपने करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में सगाई की। वहीं उन्होंने एक सगाई का वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी मंगेतर की झलक दिखाई थी। उस दौरान फैंस और उनके दोस्तों ने उन्हें खूब बधाईयां भी दी थी।

यह भी पढ़ें: Holi Movies: गुजिया के साथ होली पर उठाएं इन फिल्मों का लुफ्त, ओटीटी पर दी दस्तक

---विज्ञापन---
First published on: Mar 14, 2025 12:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola