---विज्ञापन---

Bigg Boss विनर की एक्स गर्लफ्रेंड संग इश्क लड़ा रहा फेमस एक्टर, 19 साल की महबूबा से हो चुका है ब्रेकअप!

Bigg Boss: टीवी टाउन में इश्क की कब कोई नई दास्तान शुरु हो जाती है, कोई नहीं कह सकता। इन दिनों गॉसिप्स के गलियारों में बिग बॉस विनर की एक्स गर्लफ्रेंड से टीवी का फेमस एक्टर के दास्तान-ए-इश्क के चर्चे छाए हुए हैं।

Abhishek Kumar linkup rumours with Ayesha Khan
image credit: e24 Abhishek Kumar linkup rumours with Ayesha Khan

Bigg Boss: बॉलीवुड हो या शोबिज की दुनिया में आए दिन कोई ना कोई लव स्टोरी शुरू हो जाती है। इन दिनों गॉसिप के गलियारों में एक नई कपल की चर्चा जोरों पर हैं। यह कपल टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुका है और शो में इन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। बिग बॉस विनर की एक्स गर्लफ्रेंड संग टीवी के फेसम एक्टर के लिंकअप की खबरें आग की तरह अफवाहों के बाजार में फैल रही है। बता दे कि हाल ही में इस जोड़ी का एक म्यूजिक वीडियो भी आउट हुआ है, जिसके बाद इनके डेटिंग रूमर्स को और हवा मिल गई है।

कौन है ये रूमर्ड कपल  (Bigg Boss)

बता दें कि हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार और आयशा खान की बात कर रहे हैं। पिछले काफी टाइम से यह दोनों एक-दूसरे साथ ज्यादा से ज्यादा स्पॉट हो रहे हैं और आए दिन इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बिग बॉस हाउस में आयशा खान ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री मारी थी। शो में उन्होंने मुनव्वर फारूकी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बड़ा खुलासा किया था। मगर अब शो के बाद वो शो में उनके दोस्त रहे अभिषेक कुमार के साथ नजदीकियां बढ़ा रही हैं और चर्चा तो यहां तक है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अभिषेक कुमार  का रिएक्शन 

‘उड़ारियां’ फेम अभिषेक कुमार अपनी उनकी को-एक्टर ईशा मालवीय को डेट करते थे, मगर फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। 19 साल की ईशा मालवीय  ने भी बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया था। शो के दौरान ईशा और अभिषेक का लड़ाई-झगड़ा खूब देखने को मिला था। हालांकि शो के दौरान खानजादी संग अभिषेक की नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। आयशा खान के साथ लिंकअप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए अभिषेक कुमार ने कहा, ‘ मुझे तो बहुत अच्छा लगता है, जब मेरा नाम किसी के साथ जोड़ा जाता है। मैं तो बोलता हूं कि अच्छा इसके साथ भी उसके साथ भी। वाह क्या बात है।’

म्यूजिक वीडियो हो रहा वायल

अभिषेक कुमार और आयशा खान का नया म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। इन दोनों का नया म्यूजिक वीडियो ‘खाली बोतल’ मंगलवार को ही रिलीज हुआ है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। फैंस को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है और यही वजह है कि इनके रील लाइफ में भी अफेयर के चर्चे तेज हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: छोटी उम्र में छोड़ गए Youtuber, सोशल मीडिया पर नहीं थम रहे Angry Rantman के फैंस के आंसू

 

First published on: Apr 17, 2024 08:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.