Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 में क्यों नम हुईं Salman Khan की आंखें? घरवाले भी हुए इमोशनल

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 वीकेंड का वार में कुनिका के बेटे अयान आए जहां उन्होंने अपनी मां के स्ट्रगल का खुलासा किया और फरहाना की क्लास लगाई। इस दौरान सलमान खान की आंखें नम हो गईं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19
Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का दूसरा वीकेंड का वार काफी ज्यादा खास रहा है। होस्ट सलमान खान ने आकर घर में सो रहे कंटेस्टेंट्स को न सिर्फ जगाया बल्कि फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा की क्लास भी लगाई। इस दौरान कुनिका सदानंद के बेटे अयान भी बतौर गेस्ट आए, जहां उन्होंने नेशनल टीवी पर अपनी मां के स्ट्रगल के बारे में खुलासा किया बल्कि फैंस के मिल रहे सपोर्ट के बारे में भी बताया। कुनिका की इमोशनल जर्नी सुनने के बाद सलमान खान की आंखें भी नम हो गईं।

फरहाना पर भड़के कुनिका के बेटे

वीकेंड का वार में कुनिका के बेटे अयान आए जहां उन्होंने फरहाना भट्ट को आड़े हाथ लिया क्योंकि फरहाना ने उनकी मां को फ्लॉप एक्ट्रेस और फ्लॉप लॉयर कहा था। अयान ने कहा कि वह अपनी मां पर प्राउड फील करते हैं और पूरी किन्नर कम्युनिटी उन्हें सपोर्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, सिर्फ अपनी मां की बदौलत हैं। उनकी मां ने अपने बड़े बेटे अभय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। ये सब सुनने के बाद सलमान खान की आंखें भर आईं।

---विज्ञापन---

बेटे को कर लिया गया था किडनैप

कुनिका के बेटे अयान ने फरहाना खान से कहा कि उनकी मां सिर्फ 17 साल की थीं, जब उन्होंने शादी कर ली। शादी वर्क नहीं की और उनके बेटे को किडनैप कर लिया गया। बच्चे की कस्टडी के लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी इसलिए इंडस्ट्री में कदम रखा। 12 साल कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने अभय को वापस पाया। अयान की बातें सुनने के बाद सभी घरवाले भी काफी इमोशनल हो गए।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अमाल मलिक और फरहाना पर भड़के सलमान खान, वीकेंड का वॉर में गर्म हुआ माहौल

---विज्ञापन---

सलमान खान ने कही ये बात

शो के दौरान सलमान खान ने भी कुनिका का सपोर्ट किया और घरवालों को बताया कि वह उन्हें बचपन से जानते हैं। उन्होंने कुनिका के साथ बहुत काम किया है। वहीं फरहाना की क्लास लगाई कि वो जिस तरह कुनिका को फ्लॉप एक्ट्रेस कह रही हैं, ये इंडस्ट्री में किसी के भी साथ हो सकता है। 

First published on: Sep 07, 2025 02:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola