Bigg Boss 19 Latest Updates: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ टीवी पर दस्तक देने से पहले ही सुर्खियों में छाया हुआ है। शो से जुड़ी ताजा अपडेट्स आए दिन सामने आ रही हैं। ये अपडेट्स कंटेस्टेंट्स से लेकर शो की थीम से जुड़ी हैं। कुछ दिन पहले खबरें थी कि सलमान खान की एक्ट्रेस बिग बॉस में नजर आने वाली हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो शो में पार्टिसिपेट नहीं कर रही हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि डेजी शाह है। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर क्या कुछ कहा है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में ‘बिग बॉस तेलुगु’ फेम सिंगर की एंट्री! कौन है हिंदी फिल्मों में काम कर चुका ये सितारा?
क्या बोलीं ‘जय हो’ एक्ट्रेस?
सलमान खान की ‘जय हो’ मूवी की लीड एक्ट्रेस डेजी शाह का नाम बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहा था। खबरें थी कि डेजी भी शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ दिखाई देंगी। हालांकि उन्होंने इस पर पहले कोई बयान जारी नहीं किया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने इन्हें महज अफवाह बताया है। इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए डेजी ने लिखा, ‘सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए मैं बिग बॉस नहीं कर रही हूं और शायद कभी नहीं करूंगी। धन्यवाद।’

अफवाहों पर लगाया ब्रेक
डेजी की इस पोस्ट से क्लीयर हो गया है कि वो ‘बिग बॉस 19’ में नहीं दिखाई देंगी। साथ ही उनकी पोस्ट के हिसाब से वो फ्यूचर में भी इस शो को कभी नहीं करेंगी। हालांकि पहले जो अफवाहें सामने आई थी उन पर मेकर्स ने भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की थी। सिर्फ रूमर्ड लिस्ट में उनका नाम सामने आ रहा था, जो अब क्लीयर हो गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शो में कौन आ सकता है नजर?
बता दें सलमान खान का ये शो अगस्त के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा। वहीं शो के कंटेस्टेंट्स की जो लिस्ट सामने आ रही है इसमें धीरज धूपर, श्रीराम चंद्रा, कनिका मान, मिस्टर फैसु, गौरव तनेजा, अपूर्वा मखीजा, मिकी मेकओवर और खुशी दुबे का नाम शामिल है। वहीं इस बार शो में सलमान खान के साथ तीन और होस्ट नजर आने वाले हैं। इनमें फराह खान, करण जौहर और अनील कपूर का नाम शामिल है। शो में इस बार सीक्रेट रूम भी नजर आने वाले है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 से पहले देखें इसी थीम वाला शो, मिलेगा भरपूर ड्रामा; कहां और कब होगा स्ट्रीम?