Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना नहीं ये कंटेस्टेंट 3 दिनों में बना दर्शकों का फेवरेट, X पर दिखा क्रेज

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में आए सभी कंटेस्टेंट्स दर्शकों का फुल सपोर्ट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले 3 दिनों में इस कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों का सबसे ज्यादा दिल जीता है। आइए जानते हैं कौन?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19
Photo Credit- X

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पहले ही दिन से अधिकतर घरवालों ने कैमरे के सामने अपनी सुपर एक्टिवनेस दिखानी शुरू कर दी है। वहीं दर्शक भी अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को फुल सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक कंटेस्टेंट्स का काफी क्रेज देखा जा रहा है। सिर्फ 3 दिनों के अंदर उसने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। हम जिसकी बात कर रहे हैं, वह बसीर अली हैं, जो एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं। गौरव खन्ना भी उनसे पीछे होते दिख रहे हैं।

लोगों को दिखी बसीर की ये क्वालिटी

सोशल मीडिया पर बसीर अली काफी ट्रेंड कर रहे हैं। यही नहीं लोग उनका फुल सपोर्ट भी कर रहे हैं। अधिकतर लोगों का मानना है कि बसीर जब से बिग बॉस के घर में आए हैं, वह न सिर्फ एक्टिव हैं बल्कि सही बात पर बोलने का दम भी रख रहे हैं। जहां उन्हें स्टैंड लेने की जरूरत है, बसीर वहां अपना और घरवालों का स्टैंड ले रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में 800 साड़ियां लेकर पहुंची Tanya Mittal? अंकिता लोखंडे का टूटा रिकॉर्ड

एक्स कंटेस्टेंट्स भी कर रहे सपोर्ट

बसीर अली को को सिर्फ दर्शकों का नहीं बल्कि बिग बॉस के एक्स विनर का सपोर्ट भी मिल रहा है। जिस दिन उन्होंने शो में एंट्री ली थी, तब दिग्विजय राठी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए हिंट दिया था कि बसीर बिग बॉस 19 के विनर बन सकते हैं। वहीं प्रिंस नरूला भी शुरू से बसीर अली के सपोर्ट में दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

यहां देखें अन्य लोगों के ट्वीट

कौन हैं बसीर अली?

बता दें कि बसीर अली स्प्लिट्सविला 10 के विनर हैं। इसके अलावा उन्हें रोडीज राइजिंग और ऐस ऑफ स्पेस 2 में भी देखा गया है। बसीर ने मॉडलिंग और एक्टिंग में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने जी टीवी के शो कुंडली भाग्य से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अब वह बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।

First published on: Aug 27, 2025 07:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola