Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज के कैप्टन बनते ही तान्या-नीलम ने की बगावत, बदला घर का माहौल

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। अभिषेक बजाज चौथे हफ्ते में आकर कैप्टन बन गए हैं। वहीं नीलम और तान्या ने बगावत कर दी है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 Update, Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 News, salman khan, bigg boss 19 contestants, bigg boss 19 promo, baseer ali, neelam giri, tanya mittal, abhishek bajaj, amaal khan
अभिषेक बजाज बने नए कैप्टन। Photo Credit- X

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। एक ओर कुछ घरवालों की दोस्ती बढ़ रही है तो दूसरी ओर कुछ घरवालों में जमकर झगड़े देखने को मिल रहे हैं। खैर इन सब के बीच अभिषेक बजाज जो पिछले काफी वक्त से कई घरवालों के टारगेट पर हैं, अब बिग बॉस 19 के नए कैप्टन बन गए हैं। देर से ही सही लेकिन अभिषेक को उनकी मेहनत का फल मिल ही गया। हालांकि अभिषेक के कैप्टन बनते ही घर का माहौल बदल गया है क्योंकि तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने बगावत कर दी है।

ड्यूटी करने से किया इनकार

बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट देने वाले एक्स पेज BiggBoss24x7 के मुताबिक, अभिषेक बजाज बिग बॉस 19 के नए कैप्टन बन गए हैं। हालांकि उनके कैप्टन बनने के बाद तान्या मित्तल और नीलम गिरी बगावत पर उतर आई हैं। दोनों ने अभिषेक की कप्तानी में कोई भी काम करने से इनकार कर दिया है। जाहिर है कि तान्या और नीलम की अभिषेक से बिल्कुल बनती नहीं है। अब दोनों हसीनाओं ने घर की ड्यूटी करने से मना कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Gaurav Khanna का न गेम, न स्ट्रैटिजी… हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट पड़ा सबसे फीका

शहबाज ने की अभिषेक की तारीफ

इस बीच बिग बॉस 19 में एक और उल्टी धारा बहती नजर आने वाली है। दरअसल, पोस्ट में बताया गया है कि शहबाज बदेशा ने अभिषेक के बिहेवियर की तारीफ की है। शहबाज के हिसाब से कैप्टन बनने के बाद अभिषेक के व्यवहार में काफी बदलाव आया है। वैसे आपको बता दें कि घर में आने से पहले शहबाज को अभिषेक काफी पसंद थे लेकिन घर में आने के बाद उनकी सबसे ज्यादा लड़ाई सिर्फ अभिषेक से हो रही है।

---विज्ञापन---

अमाल की नम होंगी आंखें

इस बीच अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा प्रोमो भी सामने आया है जिसमें अमाल मलिक को इमोशनल होते हुए देखा गया है। दरअसल, बसीर अली को नॉमिनेशन टास्क में एक भी कंटेस्टेंट का सपोर्ट नहीं मिला है। इससे वह काफी परेशान हो जाते हैं और अमाल से अपना दुखड़ा रोते हैं। बसीर की बात सुन अमाल गिल्ट में चले जाते हैं। उन्हें फील होता है कि उन्होंने भी बसीर को वोट देकर सेव नहीं किया। 

First published on: Sep 18, 2025 10:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola