Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अस्पताल में भर्ती हुईं Edin Rose, इमरजेंसी वार्ड में Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट, जानें कैसी है तबियत?

Edin Rose Hospitalised: बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट और साउथ एक्ट्रेस एडिन रोज को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एडिन रोज को अचानक इमरजेंसी में मुंबई के जाने-माने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---विज्ञापन---

Edin Rose
Edin Rose

Edin Rose Hospitalised: बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने वाली एक्ट्रेस एडिन रोज को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अपनी बोल्डनेस के लिए फेमस एडिन रोज को अचानक मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। एडिन रोज इस समय इमरजेंसी वॉर्ड में हैं और यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों के साथ साझ की है। एडिन रोज के फैंस ये सुनकर काफी परेशान होने वाले हैं कि उनकी फेवरेट एडिन की तबियत अचानक बिगड़ गई है, जब वो एक अवॉर्ड शो में जाने के लिए रेडी हो रही थीं।

यह भी पढ़ें: पॉपुलर यूट्यूबर गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार! पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

---विज्ञापन---

एडिन रोज हुईं अस्पताल में भर्ती

एक्ट्रेस और मॉडल एडिन रोज ने खुद यह जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस को दी है। एडिन रोज ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हैं, जहां उनको इमरजेंसी में एडमिट कराया गया है।

अवॉर्ड शो में जा रही थीं एक्ट्रेस 

एडिन रोज ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया है कि इमरजेंसी में हॉस्पिटल में भर्ती होने के एक घंटा पहले वो क्या कर रही थीं। एडिन ने कैप्शन में लिखा, ‘नज़र बहुत वास्तविक है। मैं ज़ी अवार्ड्स, प्री-प्लान्ड डिज़ाइनर आउटफिट, हेयर मेकअप ज्वेलरी, पैप्स के लिए तैयार हो रही थी और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने से ठीक एक घंटा पहले।’

---विज्ञापन---

फैंस से की खास अपील 

एडिन रोज ने सिर्फ अपनी हेल्थ के बारे में फैंस को जानकारी दी है, इसके साथ ही उन्होंने उनसे खास अपील भी की है। एडिन ने आगे लिखा, ‘ लाइफ सच में काफी अनप्रिडिक्टेबल है, वैसे भी मैं थोड़े समय के लिए छुट्टी पर जा रही हूं, मुझे अपनी दुआओं में रखना।’ एडिन रोज को क्या हुआ है, ये तो उन्होंने नहीं बताया है। मगर लग रहा है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है और तभी उन्होंने ये स्टोरी शेयर की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पत्नी से छुपाकर डेटिंग ऐप चलाता था मशहूर सिंगर, 2-3 लड़कियों से की चैट, अब खुद किया खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2025 06:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola