Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

नहीं रहे बैटमैन स्टार वैल किल्मर, 65 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बैटमैन स्टार वैल किल्मर का निधन हो गया है। एक्टर ने 65 की उम्र में आखिरी सांस ली। इस खबर से उनके फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री भी सदमे में है।

---विज्ञापन---

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और बैटमैन स्टार वैल किल्मर का निधन हो गया है। 65 साल की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली है। उनके जाने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी को भी गहरा सदमा लगा है। एक्टर ने जिम मॉरिसन और बैटमैन जैसी मूवीज में मुख्य भूमिका निभाई। वहीं उनकी एक्टिंग ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई थी। उनके दुनिया को अलविदा कहने की खबर उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने शेयर की।

यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा की नहीं थम रहीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने अब कॉमेडियन को भेजा तीसरा समन

---विज्ञापन---

बेटी ने दी जानकारी

वैल किल्मर की बेटी मर्सिडीज किल्मर ने उनके निधन की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने बताया, ‘साल 2014 में एक्टर को गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि बाद में वो ठीक हो गए थे। वहीं अब निमोनिया की वजह से उनकी जान चली गई। उनका लॉस एंजिल्स में निधन हो गया।’

लंबे बाल और लुक्स के लिए थे मशहूर

वैल रॉकस्टार की तरह लंबे बाल रखने वाले और गुड लुक्स के लिए जाने जाते थे। उन्हें कॉमेडी फिल्मों में एक्टिंग कर इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। वो ‘टॉप सीक्रेट! ‘(1984) और ‘रियल जीनियस’ (1985) के साथ-साथ एक्शन फिल्म ‘टॉप गन’ (1986) और ‘विलो’ (1988) में भी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इसके बाद वो ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’ (1996), ‘द सेंट’ (1997), ‘द प्रिंस ऑफ इजिप्ट’ (1998), ‘अलेक्जेंडर’ (2004), ‘किस किस बैंग बैंग’ (2005) और ‘द स्नोमैन’ (2017) जैसी फिल्मों में नजर आए।

---विज्ञापन---

इस मूवी में आखिरी बार आए नजर

एक्टर ने जोएल शूमाकर की बैटमैन फॉरएवर में बैटमैन की भूमिका निभाई थी। इस किरदार से उन्हें काफी बड़ी पहचान मिली थी। साल 2022 में उन्होंने ‘टॉप गन: मेवरिक’ में आइसमैन की भूमिका निभाई थी। वहीं ये मूवी उनके करियर की लास्ट मूवी साबित हुई।

यह भी पढ़ें: डेब्यू मूवी से बने स्टार, पत्नी संग पर्दे पर भी हिट जोड़ी, 427 करोड़ के इकलौते मालिक; पहचाना कौन?

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 02, 2025 10:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola