Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

डेब्यू मूवी से बने स्टार, पत्नी संग पर्दे पर भी हिट जोड़ी, 427 करोड़ के इकलौते मालिक; पहचाना कौन?

बॉलीवुड एक्टर ने इंडस्ट्री में पहली ही मूवी से पहचान बनाई। आज वो इकलौते 427 करोड़ के मालिक हैं। आइए आपको भी बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में एक्टर्स गुड लुकिंग दिखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। माना जाता है कि एक्टिंग के साथ-साथ अगर आपके लुक्स भी परफेक्ट हैं तो आपको स्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उन्होंने इस बंधन को तोड़ते हुए अपने साधारण लुक और शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में पहचान बनाई। पर्दे पर उनकी पत्नी के साथ उनकी हिट जोड़ी भी रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की। आज वो अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

यह भी पढ़ें: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले होगा धमाकेदार, इन 5 खास मेहमानों से सजेगी महफिल

---विज्ञापन---

बॉलीवुड फैमिली में जन्में अजय

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने-माने स्टंट मैन थे। उन्होंने इंडस्ट्री में बड़े-बड़े सितारों के लिए एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ किए हैं। वहीं उनकी मां वीणा देवगन बॉलीवुड की फेमस प्रोड्यूसर थीं। वहीं अजय के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आना कोई अनोखी बात नहीं थी, क्योंकि उनके माता-पिता पहले से ही इंडस्ट्री में थे। वो बचपन से ही एक्शन हीरो बनना चाहते थे। सिल्वर बीच हाई स्कूल और मिथिबाई कॉलेज से पढ़ाई खत्म करने के बाद एक्टर ने फिल्मों में हाथ आजमाया।

---विज्ञापन---

इन फिल्मों से मिली पहचान

एक्टर ने साल 1991 में फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी पहली ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। उनका फिल्म की शुरुआत में बाइक स्टंट ने लोगों का दिल जीत लिया। आज भी लोग इसे आइकॉनिक कहते हैं। साधारण लुक के साथ अजय ने पहली ही मूवी से इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ दी। उन्हें इस मूवी के लिए बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने ‘जिगर’, ‘दिलवाले, ‘सुहाग’, और ‘गुंडाराज’ जैसी मूवीज की।

---विज्ञापन---

काजोल संग प्यार

अजय ने साल 1999 में मशहूर एक्ट्रेस काजोल संग सात फेरे लिए। उनकी पहली मुलाकात 1995 में आई हलचल मूवी के सेट पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने इश्क, प्यार तो होना ही था, गुंडाराज, दिल क्या करे और राजू चाचा जैसी कई फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में काजोल के साथ भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। रियल लाइफ में भी उनकी जोड़ी सबकी फेवरेट है।

---विज्ञापन---

नेटवर्थ कितनी?

एक्टर रियल लाइफ में भी काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वो 427 करोड़ के मालिक हैं। उनका मुंबई में शिव शक्ति बंगला है जो 60 करोड़ का है। साथ ही उनके पास मासेराती क्वाट्रोपोर्टे, रेंज रोवर वोग, बीएमडब्ल्यू जेड 4, ऑडी क्यू 7 और मिनी कंट्रीमैन शानदार गाड़ियां भी हैं।

यह भी पढ़ें: रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अपूर्वा माखीजा का ‘पुनर्जन्म’? इंफ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए सभी पोस्ट

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2025 09:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola