Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कुणाल कामरा की नहीं थम रहीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने अब कॉमेडियन को भेजा तीसरा समन

कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने अब कॉमेडियन के खिलाफ तीसरा समन जारी किया है।

---विज्ञापन---

कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra Controversy) की मुश्किलें थमती नहीं दिख रही हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ विवादित गाना गाकर कामरा मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन पर मुंबई में केस दर्ज हो चुका है। वहीं मुंबई पुलिस पहले ही कॉमेडियन के खिलाफ 2 समन जारी कर चुकी है। अब एक बार फिर कामरा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मुंबई पुलिस ने कामरा को तीसरा समन भेजा दिया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अपूर्वा माखीजा का ‘पुनर्जन्म’? इंफ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए सभी पोस्ट

---विज्ञापन---

पूछताछ के लिए बुलाया

कुणाल कामरा के ऊपर दर्ज केस के बाद अब पुलिस ने उन्हें तीसरा समन जारी किया है। साथ ही उन्होंने कॉमेडियन को 5 अप्रैल को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया है। इससे पहले जब कुणाल को बुलाया गया था तो उन्होंने कोर्ट से 1 हफ्ते का समय मांगा था। कुणाल के वकील ने पुलिस स्टेशन में पेपर्स सबमिट कराकर समय की मांग की थी।  हालांकि पुलिस ने उनकी ये मांग रिजेक्ट कर दी थी। वहीं इसके बाद दूसरा समन भी जारी किया गया था।

---विज्ञापन---

शो के बाद किया था पोस्ट शेयर

मुंबई में अपने लाइव शो में महाराष्ट्र सरकार और एकनाथ शिंदे के खिलाफ पैरोडी गाकर कुणाल इस विवाद में फंसे। इसके बाद हैबिटेट क्लब में शिवसैनिकों ने तोड़-फोड़ भी की। वहीं इसके बाद कुणाल ने अपने बचाव में एक पोस्ट शेयर कर आर्टिकल 19 का हवाला देकर माफी मांगने से मना कर दिया था। साथ ही शिवसैनिकों द्वारा हंगामा करने पर भी उनकी आलोचना की थी।

वित्तमंत्री पर भी साधा निशाना

वहीं इसके बाद कामरा ने एक और पोस्ट शेयर की थी जिसमें वो एक और पैराडी गा रहे हैं और बैकग्राउंड में उनके शो के बाद के विवाद की क्लिप्स भी लगाई। ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वहीं साथ ही कामरा ने एक और वीडियो शेयर की जिसमें वो वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो निर्मला के खिलाफ पैरोडी गा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: डेब्यू मूवी से बने स्टार, पत्नी संग पर्दे पर भी हिट जोड़ी, 427 करोड़ के इकलौते मालिक; पहचाना कौन?

First published on: Apr 02, 2025 09:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola