Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लड़की में दम है…’, अपूर्वा मखीजा के सपोर्ट में उतरे फैंस; कमबैक वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने यूट्यूब पर कमबैक वीडियो शेयर की है। फैंस को उनका बहुत प्यार मिल रहा है। आइए आपको भी बताते हैं फैंस ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Apoorva Mukhija Comeback Video: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के बाद सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का कमबैक हो गया है। रिबेल किड ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवाद पर डिस्कस करते हुए वीडियो अपलोड की है। इसमें वो लेटेंट विवाद के बारे में सब कुछ शेयर कर रही हैं। साथ ही इस वीडियो में उन्होंने पेरिस कॉन्सर्ट विवाद पर भी बात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। फैंस को अपूर्वा का ये कमबैक काफी अच्छा लगा और वो उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। वहीं उनके कमबैक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं फैंस इस पर कैसे रिएक्ट कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: अपूर्वा मखीजा ने पेरिस कॉन्सर्ट विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया वायरल वीडियो का सच

---विज्ञापन---

क्या बोले फैंस? 

अपूर्वा IGL विवाद के बाद सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं। अब उन्होंने विवाद के तकरीबन दो महीने बाद वीडियो शेयर की। जिसमें उन्होंने वीडियो के शुरुआत में माफी मांगी। वहीं अब फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लड़की में दम तो है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सबसे बड़ी वापसी।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘हमें तुम पर गर्व है अपूर्वा।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमेशा पॉजिटिव सोचें और मजबूत रहें। अब कम से कम तुम्हें अपने माता-पिता के साथ कुछ समय बिताने को मिाल। जब तुम हमें क्यूट लिटिल रेड फ्लैग कहती हो तो काफी अच्छा लगता है।’

---विज्ञापन---

अपूर्वा ने दी सफाई

अपूर्वा ने यूट्यूब पर जो ब्लॉग जारी किया उसमें उन्होंने कहा कि मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इतना सब हो जाएगा। मेरा किसी को हर्ट करने का मकसद नहीं था। अगर किसी को मेरे कमेंट से दुख पहंचा है तो उसके लिए माफ कर दें, लेकिन लेटेंट में जो भी हुआ वो एक गुस्से वाला रिएक्शन था जो स्टेज पर खड़े लड़के के ऊपर निकला था। उस लड़के ने पहले मुझ पर और ऑडियंस में बैठी मेरी दोस्त पर भद्दा कमेंट किया था वो भी इतनी भीड़ के सामने। अपूर्वा के इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या अपूर्वा मखीजा ने की थी सुसाइड की कोशिश? रिबेल किड ने रो-रोकर बताया दर्दनाक किस्सा

First published on: Apr 10, 2025 09:57 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola