Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sitaare Zameen Par के ट्रेलर ने तोड़ा 9 फिल्मों का रिकॉर्ड, 1 दिन में 60 मिलियन व्यूज पार

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर नंबर 1 पर यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म ने 1 दिन के अंदर ही व्यूज के मामले में बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे कर दिया है।

---विज्ञापन---

Sitaare Zameen Par
Sitaare Zameen Par

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आ चुका है। इस फिल्म से एक्टर साल 2022 के बाद दोबारा वापसी करने जा रहे हैं और इस मूवी के ट्रेलर के आने के बाद एक बार फिर बॉयकॉट गैंग शुरू हो गया है और आमिर खान को काफी ट्रोल किया जा रहा है। मगर इसके बावजूद यूट्यूब पर आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें: नानी का हुआ निधन, सेट पर मनाया जश्न, एक्ट्रेस पूजा गौर का अब छलका दर्द

---विज्ञापन---

नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा ट्रेलर

आमिर खान स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। कॉमेडी से भरा ये ट्रेलर लोगों को खूब हंसा रहा है और लोग इसे भारी संख्या में देख रहे हैं। ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर नंबर 1 पर यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

---विज्ञापन---

ट्रेलर को मिले 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर 13 मई को आउट हुआ था और सिर्फ 1 दिन में ही इस ट्रेलर ने यूट्यूब पर 60 मिलियन व्यूज का आकंड़ा पार कर लिया है। 50 मिलियन पूरे होने पर फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट भी साझा किया है।

---विज्ञापन---

इन 9 फिल्मों को छोड़ा पीछे

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आने के बाद फिल्म पर काफी विवाद भी हो रहा है, कुछ इसे हॉलीवुड की कॉपी बता रहे हैं। इतने विवाद के बाद भी फिल्म ने बागी ‘साहो’49 मिलियन व्यूज,‘हाउसफुल 4’ को 41.8 मिलियन, ‘कबीर सिंह’ को 40.8 मिलियन, ‘शमशेरा’ को 40.5 मिलियन,‘टाइगर जिंदा है’ को 40.4 मिलियन,‘सर्कस’45 मिलियन, ‘बागी 3’ 43 मिलियन, ‘बाहुबली 2’ को 42.7 मिलियन और ‘जीरो’ 42 मिलियन को पीछे कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आमिर खान के बॉयकॉट की उठी मांग, TV एक्टर बोला- ‘नफरत फैलाना बंद करो..’

 

---विज्ञापन---

 

First published on: May 15, 2025 07:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola