Welcome To The Jungle X Review: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. गुरुवार को फिल्म का पेड प्रीव्यू आयोजित किया गया था, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला. रिलीज के बाद से ही फिल्म सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर ट्रेंड कर रही है और दर्शक लगातार अपने रिएक्शन साझा कर रहे हैं. कई लोगों को फिल्म काफी पसंद आई है और वे इसे फुल एंटरटेनर बता रहे हैं.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. आइए X पर आए कुछ रिव्यू पर नजर डालते हैं.
एक यूजर ने लिखा, “9.5/10… असली कॉमेडी की वापसी. अक्षय कुमार जबरदस्त फॉर्म में हैं. बेहतरीन एक्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM), सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और गाने. इंटरवल के दौरान आने वाला अनएक्सपेक्टेड गाना रोंगटे खड़े कर देने वाला था. क्लाइमैक्स फाइट फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा है. यह बड़े पर्दे पर पूरी तरह मनोरंजन करने वाली फिल्म है.”
#WelcomeToTheJungle ⭐⭐⭐⭐⭐
— Raja Gopal (@funny_raja02) June 25, 2026
9.5/10 🔥
OG comedy is back! 😂 Akshay Kumar is back in top form. Great action, BGM, cinematography, direction & songs. The unexpected interval song was a goosebumps moment! 💥 Climax fight was the best part.
A complete big-screen entertainer! 🍿
एक अन्य यूजर ने लिखा, “‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव एक साथ हैं, यानी कॉमेडी की पूरी गारंटी. हमने पिछले कुछ सालों में परेश रावल और राजपाल यादव को कई यादगार कॉमेडी फिल्मों में साथ देखा है और हर बार उनकी केमिस्ट्री ने जबरदस्त मनोरंजन किया है. जब इसमें अक्षय कुमार भी शामिल हो जाते हैं तो कॉमेडी का मजा और बढ़ जाता है. इस सीन में अक्षय का ‘फ्लॉप एक्टर’ वाला किरदार बेहद मजेदार है. उनके रिएक्शन, डायलॉग डिलीवरी और परेश रावल व राजपाल यादव के साथ उनकी जुगलबंदी हंसी से भरपूर पल पैदा करती है. परेश रावल एक बार फिर साबित करते हैं कि उनकी कॉमिक टाइमिंग का कोई जवाब नहीं है, जबकि राजपाल यादव अपने एक्सप्रेशंस से हर सीन में जान डाल देते हैं. यह तिकड़ी याद दिलाती है कि वे बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कॉमेडी कलाकारों में क्यों गिने जाते हैं. अगर पूरी फिल्म में यही एनर्जी बनी रहती है तो ‘वेलकम टू द जंगल’ दर्शकों को शुरुआत से आखिर तक हंसाती रहेगी.”
#WelcomeToTheJungle – Akshay Kumar, Paresh Rawal, and Rajpal Yadav together… that's a comedy guarantee! 😂🔥
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) June 25, 2026
We've seen Paresh Rawal and Rajpal Yadav together in many iconic comedy films over the years, and every single time their chemistry is pure entertainment. Add Akshay… pic.twitter.com/B1iQL721Kw
एक अन्य यूजर ने लिखा, “#WelcomeToTheJungle इंटरवल हो गया है. पहला हाफ काफी मजेदार है. इसमें कई मेटा रेफरेंस हैं. मेरे शो में अच्छी ऑक्यूपेंसी देखने को मिली. इंटरवल के दौरान भी लोग जोक्स पर चर्चा करते और हंसते नजर आए. नीरज वोरा की राइटिंग कमाल की है.”
#WelcomeToTheJungle Interval done ✅
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) June 25, 2026
First half is HILARIOUS Af!
So many meta references.. my show is having a pretty good occupancy, even in the break people are discussing some of the jokes and laughing!
Neeraj Vora's writing 🖊️🔥
Will share detailed review tomorrow… pic.twitter.com/qrUlxSGCnF
एक और यूजर ने लिखा, “एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और सिर्फ एंटरटेनमेंट. शुरुआत से अंत तक हंसी का जबरदस्त धमाका देखने को मिलता है. पूरी फिल्म में लगातार मस्ती और पागलपन बना रहता है. बड़े पर्दे पर यह एक शानदार सिनेमाई अनुभव है.”
#WelcomeToTheJungle – WHAT A FILM 🔥
— Omesh Banjare (@OmeshBanjare2) June 26, 2026
ENTERTAINMENT. ENTERTAINMENT. AND ENTERTAINMENT.
A full-on LAUGHTER RIOT from start to finish with non-stop fun and madness throughout. Pure big-screen experience that delivers big time. 👍👍
Detailed review in the morning.
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle की रिलीज वाले दिन Cocktail 2 के मेकर्स ने खेला बड़ा खेल, दर्शकों को दिया फ्री टिकट का ऑफर