Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, 84 साल की उम्र में इस दिग्गज सिंगर का हुआ निधन

David Clayton Thomas Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है. अपनी कड़क आवाज और शानदार गीतों के दम पर संगीत की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड स्थापित करने वाले एक दिग्गज सिंगर का 85 की उम्र में निधन हो गया है.

---विज्ञापन---

David Clayton Thomas Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखी करने वाली खबर सामने आई है. साठ और सत्तर के दशक में अपनी दमदार आवाज से दुनिया भर के करोड़ों दिलों पर राज करने वाले एक दिग्गज सिंगर का निधन हो गया है. 84 साल की उम्र में इस महान कलाकार ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है, जिसके बाद से पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों और कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है.

अस्पताल में ली आखिरी सांस

मशहूर सिंगर डेविड क्लेटन-थॉमस के पब्लिसिस्ट ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 84 साल के इस दिग्गज गायक ने टोरंटो के एक अस्पताल में बुधवार की शाम को अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर आते ही दुनिया भर के फैंस नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

जीते दो बड़े ग्रैमी अवार्ड्स

डेविड क्लेटन-थॉमस को संगीत की दुनिया में असली पहचान साल 1960 और 70 के दशक में मिली थी, जब वे अमेरिकी रेडियो और रॉक बैंड ‘ब्लड, स्वेट एंड टियर्स’ के मुख्य चेहरा बने थे. उनकी लीडरशिप में इस रॉक बैंड ने साल 1970 में संगीत की दुनिया के सबसे बड़े दो ग्रैमी अवार्ड्स अपने नाम किए थे, जिसमें बेस्ट एल्बम का खिताब भी शामिल था.

बिलबोर्ड पर मचाया था धमाल

डेविड एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ एक कमाल के गीतकार भी थे. उन्होंने बैंड के लिए सबसे पॉपुलर ओरिजिनल गाना ‘स्पिनिंग व्हील’ लिखा था, जो साल 1969 में मशहूर ‘बिलबोर्ड हॉट 100’ की लिस्ट में नंबर 2 के पायदान तक पहुंचा था. इसके अलावा उनके गाए गाने ‘व्हेन आई डाई’ और ‘यू हैव मेड मी सो वेरी हैप्पी’ भी नंबर 2 पर रहे थे.

---विज्ञापन---

युद्ध विरोधी गाना भी लिखा

डेविड क्लेटन-थॉमस का जन्म 13 सितंबर 1941 को इंग्लैंड में हुआ था. उनके पिता एक कनाडाई सैनिक थे. डेविड को रॉकस्टार रोनी हॉकिन्स ने संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने में काफी मदद की थी. साल 1966 में डेविड ने एक युद्ध विरोधी गाना ‘ब्रेनवाश’ लिखा और रिकॉर्ड किया था, जो कनाडा में बहुत बड़ा और ऐतिहासिक हिट साबित हुआ था.

हॉल ऑफ फेम में शामिल

बैंड से अलग होने के बाद भी डेविड ने संगीत से दूरी नहीं बनाई. उन्होंने अपने सोलो करियर में करीब एक दर्जन सुपरहिट एल्बम रिलीज किए. कनाडाई संगीत में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए उन्हें ‘कनाडाई म्यूजिक हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया था. साल 2010 में उन्होंने अपनी बायोग्राफी ‘ब्लड, स्वेट एंड टियर्स’ भी पब्लिश की थी.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2026 11:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola