बॉलीवुड के कपूर परिवार में जल्द ही एक नया सदस्य जुड़ने जा रहा है। बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जुलाई के पहले हफ्ते में अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खास बात यह है कि रोहन गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसके चलते कपूर परिवार को अपना पहला गुजराती दामाद मिलने जा रहा है। अंशुला और रोहन की सगाई भी पारंपरिक गुजराती ‘गोर धाना’ रस्म के साथ हुई थी। ऐसे में यह शादी सिर्फ दो लोगों का ही नहीं, बल्कि पंजाबी और गुजराती परिवारों के मिलन का भी प्रतीक बन गई है। अंशुला की शादी की खबर के साथ कपूर परिवार की बहुओं को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, कपूर परिवार की बहुएं देश के अलग-अलग समुदायों और सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों से आती हैं। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर शादी से पहले सुनीता भवनानी थीं और सिंधी परिवार से संबंध रखती हैं। वहीं संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, जिनका मायका संधू परिवार है, पंजाबी-सिख पृष्ठभूमि से आती हैं। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर पंजाबी परिवार से थीं। वह फिल्म निर्माता भी थीं और अर्जुन कपूर तथा अंशुला कपूर की मां थीं। साल 2012 में उनका निधन हो गया था। वहीं बोनी कपूर की दूसरी पत्नी और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी दक्षिण भारतीय सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से थीं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन 2018 में उनका निधन हो गया। इस तरह कपूर परिवार में सिंधी, पंजाबी, सिख और दक्षिण भारतीय संस्कृतियों का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है, जो भारतीय विविधता की मिसाल माना जाता है।
---विज्ञापन---
Boney Kapoor के परिवार में आएगा Gujrati दामाद, किस धर्म की हैं परिवार की बहुएं। 2 की हो चुकी है मौत!
बॉलीवुड के कपूर परिवार में जल्द ही एक नया सदस्य जुड़ने जा रहा है। बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जुलाई के पहले हफ्ते में अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खास बात यह है कि रोहन गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसके चलते कपूर परिवार को अपना पहला गुजराती दामाद मिलने जा रहा है।
First published on: Jun 25, 2026 06:58 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola