Welcome To The Jungle Film Akshara Singh Father Indrajeet Singh Reaction: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों से खूब प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. इस फिल्म में एक खास शख्स की एंट्री ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया, वो हैं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, जिनका फिल्म में खास ट्रैक है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है, इससे पहले फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे एक्ट्रेस के पिता ने बेटी की परफॉर्मेंस पर इमोशनल होकर ऐसी बात बोली जो लोगों के आंखों में भी आंसू ले आई.
क्या है वो बात?
भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आखिरकार बॉलीवुड में कदम रख दिया है. अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है. फिल्म रिलीज के मौके पर मुंबई में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में अक्षरा अपने पिता इंद्रजीत सिंह के साथ पहुंचीं. इस दौरान पिता-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
पिता ने की दिल छू लेने वाली बात
स्क्रीनिंग के दौरान पैपराजी ने अक्षरा और उनके पिता का गर्मजोशी से स्वागत किया. जैसे ही कैमरे इंद्रजीत सिंह की ओर बढ़े. उनसे बेटी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘ये चाहत अरसे से थी, अब जाकर पूरी हुई.’ पिता के मुंह से निकले ये शब्द सुनकर अक्षरा भी भावुक नजर आईं और उनके चेहरे की खुशी साफ दिखाई दे रही थी.
‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षरा सिंह का खास ट्रैक
‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का एक खास हिंदी-भोजपुरी ट्रैक भी है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. दोनों का यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. भोजपुरी और बॉलीवुड का यह मेल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया. किसी ने अक्षरा को ‘बॉलीवुड की नई चमक’ बताया, तो किसी ने लिखा कि अब वह हिंदी फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली हैं. वहीं कई लोगों ने इंद्रजीत सिंह के बयान की तारीफ करते हुए कहा कि बेटी की सफलता पर पिता का गर्व सबसे बड़ी खुशी होती है.
अक्षरा सिंह ने एक वक्त में झेली तकलीफ
अक्षरा सिंह का यह सफर आसान नहीं रहा. वह कई इंटरव्यू में खुलकर बता चुकी हैं कि निजी जिंदगी के मुश्किल दौर ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया था. पवन सिंह से रिश्ते के टूटने के बाद वह लंबे समय तक परेशान रहीं और खुद को दुनिया से अलग-थलग कर लिया था.
पिता बने सबसे बड़ी ताकत
ऐसे कठिन समय में उनके पिता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बने. अक्षरा के मुताबिक, उनके पिता ने उन्हें हार मानने के बजाय जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह दी. उसी हौसले ने उन्हें फिर से संभाला और अपने करियर पर पूरा ध्यान देने की प्रेरणा दी.
अक्षरा का नया अध्याय शुरू
अब बॉलीवुड में डेब्यू के साथ अक्षरा सिंह के करियर का एक नया अध्याय शुरू हो चुका है. फैंस को उम्मीद है कि भोजपुरी-इंडस्ट्री की यह स्टार अब हिंदी फिल्मों में भी अपनी दमदार पहचान बनाने में कामयाब होंगी.