Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome To The Jungle की रिलीज वाले दिन Cocktail 2 के मेकर्स ने खेला बड़ा खेल, दर्शकों को दिया फ्री टिकट का ऑफर

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. दर्शकों से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी बदौलत इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है. इसी बीच आज, 26 जून यानी शुक्रवार को अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. नई फिल्म की रिलीज के बीच 'कॉकटेल 2' के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक बड़ा ऑफर निकाला है.

कॉकटेल 2 के मेकर्स ने निकाला 'बाय वन, गेट वन फ्री' का ऑफर

दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने 'बाय वन, गेट वन फ्री' (Buy One Get One Free) ऑफर शुरू किया है. यह ऑफर BookMyShow पर उपलब्ध है।.जो दर्शक फिल्म देखना चाहते हैं, उन्हें टिकट बुक करते समय Cocktail 2 का प्रोमो कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद 26 जून के शो के लिए उन्हें एक टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिलेगी.

---Advertisement---

पहले भी कॉकटेल 2 के मेकर्स ने निकाला था सस्ते टिकट का ऑफर

बता दें कि इससे पहले भी 'कॉकटेल 2' के मेकर्स ने फिल्म की टिकट की कीमत घटाकर 92 रुपये कर दी थी, जिसका फिल्म को काफी फायदा मिला था. जिस दिन टिकट की कीमत 92 रुपये रखी गई थी, उस दिन सिनेमाघरों में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली थी.

'वेलकम टू द जंगल' को झेलना पड़ सकता है नुकसान

अब 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बीच इस नए ऑफर से 'कॉकटेल 2' को एक बार फिर फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इसका असर 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई पर भी पड़ सकता है. गौरतलब है कि 'कॉकटेल 2' को A सर्टिफिकेट मिला है, इसलिए इसे केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं. वहीं, 'वेलकम टू द जंगल' एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसे हर उम्र के दर्शक देख सकते हैं. ऐसे में दोनों फिल्मों के दर्शकों का बंटवारा होने की संभावना है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल सकता है.

---Advertisement---

कॉकटेल 2 की अब तक की कमाई

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'कॉकटेल 2' ने महज 6 दिनों में दुनियाभर में 103.06 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं भारत में फिल्म ने 66.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

'वेलकम टू द जंगल' की पहले दिन कितनी होगी कमाई

अगर 'वेलकम टू द जंगल' के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 22 से 23 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 2.07 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि ब्लॉक सीटों सहित यह आंकड़ा 5.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 26, 2026 08:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola