Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

₹7,790 Crore-Rich Actress Embraces Farming, घर में उगाए मेथी-धनिया-टमाटर, तस्वीरें हो रही वायरल !

करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी लाइफस्टाइल और हर तरह की सुख-सुविधा होने के बावजूद बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। 58 साल की जूही अब फिल्मों से ज्यादा अपनी होम गार्डनिंग और ऑर्गेनिक फार्मिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 25, 2026 16:32
Share :
Juhi Chawla

करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी लाइफस्टाइल और हर तरह की सुख-सुविधा होने के बावजूद बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। 58 साल की जूही अब फिल्मों से ज्यादा अपनी होम गार्डनिंग और ऑर्गेनिक फार्मिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जूही चावला पिछले कई वर्षों से अपने घर पर ऑर्गेनिक तरीके से फल और सब्जियां उगा रही हैं। मेथी, धनिया, टमाटर समेत कई हरी-भरी सब्जियां वह खुद उगाती हैं और उनकी देखभाल भी करती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में जूही बागवानी करती नजर आ रही हैं। बिना मेकअप के भी उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि जूही पिछले 10 से 15 सालों से ऑर्गेनिक खेती से जुड़ी हुई हैं और अपने घर में उगाई गई सब्जियों का ही सेवन करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब आप किसी पौधे को खुद उगाते हैं और उसे बढ़ते हुए देखते हैं, तो उसके साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बन जाता है। ऐसे में उसे बर्बाद करने का मन नहीं करता और उसकी असली कीमत समझ में आती है। जूही का मानना है कि बाजार से खरीदी गई चीजों के साथ वह जुड़ाव नहीं बन पाता, जिसकी वजह से लोग अक्सर खाने-पीने की चीजें बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का असली स्वाद एक बार चखने के बाद कैमिकल युक्त उत्पादों की ओर वापस लौटना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि ऑर्गेनिक फार्मिंग आज उनके लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि सुकून का जरिया बन चुकी है।

First published on: Jun 25, 2026 04:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola