Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: 34 स्टार्स, 900 लोग, मेकर्स के लिए सिरदर्द बनी Welcome To The Jungle, जानें डायरेक्टर ने कैसे पूरी की शूटिंग

Entertainment News Live In Hindi: अक्षय कुमार स्टारर मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के निर्देशक अहमद खान ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि 34 कलाकारों और करीब 900 लोगों की टीम के साथ शूटिंग करना किसी बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट को मैनेज करने जैसा था. कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. दूसरी ओर मैं वापस आऊंगा फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle
Welcome To The Jungle

Entertainment News Live In Hindi: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में अक्षय कुमार समेत कुल 34 कलाकार नजर आएंगे. इसके निर्माण में करीब 900 लोगों ने काम किया है और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है. हाल ही में निर्देशक ने बताया कि इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ काम करना उनके लिए कितना मुश्किल रहा.

दरअसल, हाल ही में फिल्म की शूटिंग को लेकर अहमद खान ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि 34 कलाकारों के साथ शूटिंग करना आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “हर कलाकार के साथ उसकी अपनी टीम होती है. आमतौर पर एक कलाकार के साथ 4 से 5 लोग रहते हैं. ऐसे में सिर्फ कलाकारों और उनकी टीमों को मिलाकर करीब 150 लोग हो जाते थे. इसके अलावा लगभग 200 क्रू सदस्य, स्टंट टीम, घुड़सवार और 150 से 200 बैकग्राउंड डांसर भी मौजूद रहते थे.”

---विज्ञापन---

निर्देशक ने आगे कहा, “कई दिनों तक सेट पर 700 से 900 लोग मौजूद होते थे. ऐसे में पूरी शूटिंग को संभालना किसी फिल्म की शूटिंग से ज्यादा एक विशाल म्यूजिक कॉन्सर्ट को मैनेज करने जैसा था. उन्होंने आगे बताया, “हमें सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि दो बड़े मैदानों की जरूरत होती थी, क्योंकि 50 वैनिटी वैन खड़ी करनी होती थीं. इसके अलावा जूनियर कलाकारों के लिए अलग जगह, मेकअप रूम, यूनिट केबिन और अन्य व्यवस्थाएं भी करनी पड़ती थीं. रोजाना 200 से 250 गाड़ियां सेट पर आती थीं. कलाकारों, टेक्नीशियनों, मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट और पर्सनल स्टाफ के लिए अलग-अलग गाड़ियां होती थीं.”

अहमद खान ने यह भी बताया कि उनके ऑफिस में एक बड़ा चार्ट लगा रहता था, जिसमें सभी कलाकारों की तस्वीरें लगी होती थीं. उन्होंने कहा, “मुझे हर दिन यह देखकर याद रखना पड़ता था कि सेट पर कौन-कौन से कलाकार आने वाले हैं. किसी कलाकार से 5 दिन और किसी से 8 दिन की डेट्स लेना किसी पजल को सुलझाने जैसा था. हमने सभी कलाकारों की तारीखें बड़ी सावधानी से तय की और उसी के हिसाब से सीन प्लान किए.” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कई बार टीम भी भूल जाती थी कि किस दिन कौन-सा कलाकार शूटिंग के लिए आने वाला है और कौन नहीं.

---विज्ञापन---

मैं वापस आऊंगा ने 14वें दिन किया इतना कलेक्शन

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ दूसरे हफ्ते में शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है.दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म ने गुरुवार को 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म ने 14 दिन में भारत में कुल 34.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन 54.92 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

कॉकटेल 2 ने अब तक किया इतना कलेक्शन

अपने पहले सात दिनों के सफर में ‘कॉकटेल 2’ ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 15 बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. कामकाजी दिनों में कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आने के बावजूद फिल्म मजबूती से पैर जमाए हुए है. गुरुवार को इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹4.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. ‘कॉकटेल 2’ का कुल भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹70.40 करोड़ के पार पहुंच चुका है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

10:02 (IST) 26 Jun 2026
Entertainment Live News: Welcome To The Jungle की रिलीज के बीच Cocktail 2 के मेकर्स ने दिया फ्री टिकट का ऑफर

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. दर्शकों से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी बदौलत इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है. इसी बीच आज, 26 जून यानी शुक्रवार को अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. नई फिल्म की रिलीज के बीच 'कॉकटेल 2' के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक बड़ा ऑफर निकाला है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jun 26, 2026 09:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola