Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection day 14: गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर छाई रही दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’, 14वें दिन किया इतना कलेक्शन

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection day 14: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' दूसरे हफ्ते में शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

Main Vaapas Aaunga
Main Vaapas Aaunga

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी, लेकिन इसे उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं मिली. हालांकि, एक हफ्ता पूरा होने के बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली. इतना ही नहीं, अब सोशल मीडिया पर भी फिल्म तेजी से वायरल हो रही है. लोग फिल्म देखने के बाद इसकी रील्स और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इसी का असर इसकी कमाई पर भी देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

मैं वापस आऊंगा ने 14वें दिन किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म ने गुरुवार को 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही, जबकि इसके कुल 2,616 शो चले. फिल्म ने 14 दिन में भारत में कुल 34.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन 54.92 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर कैसी थी मैं वापस आऊंगा की शुरुआत

फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिला है, क्योंकि इसकी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, धीरे-धीरे इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं, दूसरी ओर कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ भी ‘मैं वापस आऊंगा’ के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

क्या है फिल्म की कहानी

बता दें कि फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान बिछड़े एक कपल की कहानी पर आधारित है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Friday OTT Released: क्राइम थ्रिलर से लेकर रोम-कॉम तक, इस हफ्ते को एंटरटेनिंग बनाएंगी ये नई सीरीज और फिल्में

First published on: Jun 26, 2026 07:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola