पद्म भूषण सम्मान हासिल कर दिग्गज सिंगर अलका याग्निक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 23 जून 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया। इस खास मौके ने जहां देशवासियों को गर्व महसूस कराया, वहीं अलका की कुछ तस्वीरों और वीडियो ने उनके फैंस और बॉलीवुड सितारों की चिंता भी बढ़ा दी। सम्मान समारोह के दौरान अलका याग्निक सफेद प्रिंटेड सलवार-सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। हालांकि, मंच तक पहुंचते समय उनकी चाल में कमजोरी दिखाई दी और उन्हें एक अटेंडेंट का सहारा लेना पड़ा। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस उनकी सेहत को लेकर सवाल पूछने लगे। दरअसल, अलका याग्निक पिछले कुछ समय से एक दुर्लभ बीमारी ‘सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस’ से जूझ रही हैं। वायरल अटैक के बाद उन्हें सुनने में दिक्कत होने लगी थी। इसी वजह से वह पिछले करीब दो वर्षों से लाइमलाइट से दूर थीं। पद्म भूषण मिलने के बाद अलका ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने बताया कि बीते दो साल उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। साथ ही उन्होंने अपने फैंस, शुभचिंतकों और सरकार का आभार व्यक्त किया। अलका ने कहा कि लोगों का प्यार, दुआएं और समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। अलका की पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी। सिंगर शान ने लिखा कि अलका जी इस सम्मान की सबसे बड़ी हकदार हैं और सभी फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Wheelchair-Bound Alka Yagnik Sparks Concern! ‘चिंता’ में आए बॉलीवुड सेलेब्स ! तस्वीरों ने तोड़ा दिल!
पद्म भूषण सम्मान हासिल कर दिग्गज सिंगर अलका याग्निक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 23 जून 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया। इस खास मौके ने जहां देशवासियों को गर्व महसूस कराया, वहीं अलका की कुछ तस्वीरों और वीडियो ने उनके फैंस और बॉलीवुड सितारों की चिंता भी बढ़ा दी।
First published on: Jun 25, 2026 02:28 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola