शाहरुख खान की जिंदगी में उनकी पत्नी गौरी खान और बच्चों आर्यन, सुहाना व अबराम की खास जगह है, लेकिन एक ऐसा शख्स भी है जिसके लिए उनका प्यार और चिंता सबसे अलग है। यह खास इंसान हैं उनकी बड़ी बहन शहनाज लालारुख खान। शाहरुख और शहनाज का रिश्ता बेहद गहरा और भावुक माना जाता है। अक्सर देखा जाता है कि फैमिली फंक्शन, आईपीएल मैच, छुट्टियां या खास समारोहों में शहनाज परिवार के साथ मौजूद रहती हैं। हालांकि वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माता-पिता के निधन का शहनाज पर गहरा असर पड़ा था। खासकर मां के निधन के बाद वह लंबे समय तक मानसिक और भावनात्मक परेशानियों से जूझती रहीं। इस मुश्किल दौर में शाहरुख ने सिर्फ भाई का ही नहीं, बल्कि एक अभिभावक की तरह उनका साथ दिया। एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की शूटिंग के दौरान शहनाज की तबीयत काफी गंभीर हो गई थी। हालात ऐसे थे कि डॉक्टरों ने भी उम्मीद छोड़ दी थी। उस समय शाहरुख उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्विट्जरलैंड तक ले गए थे और हर संभव कोशिश की थी। आज भी शहनाज शाहरुख के परिवार के साथ रहती हैं और परिवार का हर सदस्य उनका खास ख्याल रखता है। गौरी खान, आर्यन, सुहाना और अबराम भी उनसे बेहद प्यार करते हैं। शाहरुख कई बार कह चुके हैं कि वह अपनी बहन को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं। यही वजह है कि करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग खान की जिंदगी में उनकी बहन शहनाज लालारुख खान की जगह बेहद खास मानी जाती है।
---विज्ञापन---
The Person Shahrukh Khan Loves Most Will Surprise You। बीवी-बच्चों से ज्यादा किसपर छिड़कते हैं जान?
शाहरुख खान की जिंदगी में उनकी पत्नी गौरी खान और बच्चों आर्यन, सुहाना व अबराम की खास जगह है, लेकिन एक ऐसा शख्स भी है जिसके लिए उनका प्यार और चिंता सबसे अलग है। यह खास इंसान हैं उनकी बड़ी बहन शहनाज लालारुख खान। शाहरुख और शहनाज का रिश्ता बेहद गहरा और भावुक माना जाता है।
First published on: Jun 25, 2026 06:30 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola