आज भले ही कपूर परिवार एकजुट और खुशहाल नजर आता हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब परिवार के रिश्तों में आई दरार सुर्खियों में रहती थी। हाल ही में नीतू कपूर ने करिश्मा कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था जब नीतू कपूर करिश्मा की शादी में शामिल नहीं हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी वजह नीतू कपूर और बबीता कपूर के बीच लंबे समय से चली आ रही अनबन थी। कहा जाता है कि कपूर खानदान की इन दोनों बहुओं के रिश्ते कभी खास अच्छे नहीं रहे। परिवार के भीतर मौजूद इस दूरी का असर कई पारिवारिक आयोजनों में भी देखने को मिला। साल 2003 में जब करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की, तब नीतू कपूर इस शादी में शामिल नहीं हुई थीं। इसके बाद 2007 में नीतू और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी में बबीता कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी नजर नहीं आई थीं। उस दौरान रणधीर कपूर अकेले ही शादी के समारोहों में शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच की यह दूरी कई सालों तक बनी रही। यहां तक कि इसका असर अगली पीढ़ी के रिश्तों पर भी देखने को मिला। हालांकि साल 2012 में करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी के दौरान हालात बदले। बबीता कपूर ने खुद नीतू कपूर को शादी का निमंत्रण दिया, जिसके बाद दोनों परिवार फिर करीब आए। आज नीतू, बबीता, करिश्मा, करीना और रिद्धिमा के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और मधुर नजर आते हैं।
---विज्ञापन---
Karisma Kapoor की शादी में जब 23 साल पहले हुआ था भयंकर कलेश, घर की छोटी बहू ने कर लिया था किनारा
आज भले ही कपूर परिवार एकजुट और खुशहाल नजर आता हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब परिवार के रिश्तों में आई दरार सुर्खियों में रहती थी। हाल ही में नीतू कपूर ने करिश्मा कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए।
First published on: Jun 25, 2026 06:19 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola