Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV Actress Faces Heartbreaking Tragedy, पेट में बच्चे की धड़कन हुई बंद, खुशी से पहले छाया मातम !

वी अभिनेत्री संभावना सेठ इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। 45 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद उनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है। एक बेटा और एक बेटी के आने से संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी का परिवार पूरा हो गया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 25, 2026 19:09
Share :
Sambhavna Seth

टीवी अभिनेत्री संभावना सेठ इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। 45 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद उनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है। एक बेटा और एक बेटी के आने से संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी का परिवार पूरा हो गया है। शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने का सपना पूरा होने पर संभावना की खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि इस खुशी के बीच वह अपने माता-पिता को भी याद कर रही हैं, जिन्हें वह सालों पहले खो चुकी हैं। अभिनेत्री का कहना है कि जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे उनके माता-पिता फिर से उनकी जिंदगी में लौट आए हों।हाल ही में संभावना सेठ टीवी शो ‘तुम हो ना’ में बतौर गेस्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने मां बनने के संघर्ष और अपनी भावनाओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह खुशी उन्हें 10 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली है। उनके जुड़वा बच्चे अभी बेहद छोटे हैं और जन्म के कुछ ही दिन हुए हैं।संभावना ने खुलासा किया कि मां बनने का सफर उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि शादी के बाद कई बार कोशिशें नाकाम रहीं और उन्हें लगातार निराशा का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने कुल सात बार आईवीएफ प्रक्रिया करवाई, लेकिन हर बार सफलता नहीं मिली।लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद आज संभावना सेठ अपने बच्चों के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं और इस खास दौर को पूरी तरह से जी रही हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 25, 2026 07:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola