Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फोटोशूट करवाते हुए 26 साल के इस मॉडल की हुई मौत, चौंकाने वाली है वजह

दिल्ली के 26 साल के मॉडल दिव्यांशु जोशी की केरल में एक खतरनाक और बंद पड़ी खदान में डूबने से मौत हो गई.

---विज्ञापन---

फैशन और मॉडलिंग की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. दिल्ली के 26 साल के मॉडल दिव्यांशु जोशी की केरल में एक खतरनाक और बंद पड़ी खदान में डूबने से मौत हो गई. ये हादसा उस वक्त हुआ जब वो एक विज्ञापन शूट के लिए लोकेशन की तलाश कर रहे थे.

दिव्यांशु जोशी थे ब्रांड फोटोशूट में व्यस्त

मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यांशु जोशी एक कपड़ों के ब्रांड के कमर्शियल शूट के सिलसिले में कोच्चि पहुंचे थे. शूटिंग से पहले वो अपनी टीम के साथ एर्नाकुलम जिले के पेट्टमाला इलाके में स्थित एक पुरानी पत्थर की खदान का निरीक्षण करने गए थे. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल ड्रोन वीडियो देखकर टीम ने इस जगह को संभावित शूटिंग लोकेशन के तौर पर चुना था.

---विज्ञापन---

खदान के पास थे दिव्यांशु

घटना के दौरान दिव्यांशु अपने एक दोस्त के साथ खदान के पास मौजूद थे. पुलिस के मुताबिक, वो पानी में उतरे लेकिन कुछ ही देर बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वो गहरे हिस्से में चले गए. उस समय उनका दोस्त वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. जैसे ही हादसे का पता चला, स्थानीय लोगों और अधिकारियों को सूचना दी गई.

30 फीट गहरे पानी में गिरे थे दिव्यांशु

सूचना मिलते ही फायर एंड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लगभग 30 फीट गहरे पानी से दिव्यांशु को बाहर निकाला गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

---विज्ञापन---

20 साल से ज्यादा समय से बंद पड़ी थी खदान

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ये खदान पिछले 20 साल से ज्यादा समय से बंद पड़ी है और इसे बेहद खतरनाक क्षेत्र माना जाता है, कुछ जगहों पर पानी की गहराई 100 फीट तक बताई जाती है. साल 2017 में यहां कई हादसों के बाद गेट भी लगाया गया था, लेकिन समय-समय पर लोग बिना अनुमति के इस इलाके में प्रवेश करते रहते हैं.

फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री को लगा सदमा

पंचायत अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि शूटिंग या लोकेशन निरीक्षण के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. दिव्यांशु जोशी की असमय मौत ने फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस दुखद घटना पर शोक जता रहे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 03, 2026 06:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola